जयपुर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की जयपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘निर्मिमाणः’ का भव्य समापन आज बिरला ऑडिटोरियम में किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने मोटिवेशनल और टेक्निकल सेशन्स के माध्यम से अपने व्यावसायिक ज्ञान और नेतृत्व कौशल को निखारा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आई.सी.ए.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा भी उपस्थित रहे, साथ ही सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स, विख्यात वक्ता और बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।
कॉन्फ्रेंस चेयरमैन एवं बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशन्स) चेयरमैन सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को उच्चतम पेशेवर मानकों को प्राप्त करने, नैतिकता के मार्ग पर चलने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। इस महाकुंभ में पूरे भारतवर्ष से 21 विशेषज्ञ वक्ताओं ने भाग लिया और अपने व्यापक ज्ञान एवं अनुभव के माध्यम से छात्रों को नवीनतम व्यापारिक प्रथाओं, टैक्स, ऑडिट, वित्तीय प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इन सत्रों ने छात्रों को न केवल व्यावसायिक समझ और तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद की, बल्कि उन्हें रचनात्मक सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में भी आत्मसात करने का अवसर दिया।
इस अवसर पर सुमित कुमार, आईआरएस माननीय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) को इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उपस्थित सीए छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा समाज और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीए सतीश कुमार गुप्ता, कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर और सीसीएम-आईसीएआई ने ‘निर्मिमाणः’के समापन अवसर पर कहा कि यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस छात्रों को व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता से लैस करने का एक अनूठा मंच साबित हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित मोटिवेशनल और टेक्निकल सेशन्स, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नेटवर्किंग अवसर, छात्रों को न केवल ज्ञान और कौशल में संपन्न बनाने में मददगार रहे, बल्कि उन्हें उच्च पेशेवर मानकों के प्रति सजग और आत्मविश्वासी भी बनाया।
जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास यादव और सचिव सीए यश गुप्ता ने पूरे भारतवर्ष से आए छात्रों से फीडबैक प्राप्त किया और बताया कि ‘निर्मिमाणः’ कॉन्फ्रेंस सभी उपस्थित छात्रों के लिए एक अद्वितीय, ज्ञानवर्धक और स्मरणीय अनुभव साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल व्यावसायिक ज्ञान और तकनीकी कौशल प्रदान किए, बल्कि उन्हें रचनात्मक सोच, समस्या सुलझाने की क्षमता, नेटवर्किंग और नेतृत्व कौशल विकसित करने का भी अवसर दिया। छात्रों ने कॉन्फ्रेंस को अत्यंत प्रेरक और लाभकारी बताया, और इसे अपने करियर की यात्रा में आने वाले समय के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णायक मोड़ करार दिया।
कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन छात्रों के लिए तीन मोटिवेशनल सेशन और दो टेक्निकल सेशन आयोजित किए गए। मोटिवेशनल सेशन्स में पब्लिक सर्विसेज़ (CA/IAS/IRS/IPS) के क्षेत्र के विशेषज्ञों जैसे IRS मोहित गर्ग ने छात्रों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। वहीं, सीए स्टूडेंट्स से उम्मीदों और करियर संभावनाओं पर एडवोकेट (सीए) संजय झंवर, सीए राजीव सोगानी, सीए हिमांशु गोयल और सीए गौतम शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। सीए एग्जाम की तैयारी और करियर गाइडेंस पर सीए यशवंत मंगल, सीए मनोज गुप्ता, सीए रवि सोंखिया और सीए अमित समरिया ने छात्रों को व्यावहारिक सुझाव और रणनीतियाँ प्रदान की। टेक्निकल सेशन्स में छात्रों को कैपिटल मार्केट के क्षेत्र में मिस्टर अनुज सिंघल और AI एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मिस्टर अजय डाटा ने उन्नत ज्ञान और व्यावहारिक दृष्टिकोण से अवगत कराया। इन सत्रों ने छात्रों को तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक समझ दोनों विकसित करने का अवसर दिया, जिससे यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरक अनुभव बन गया।
जयपुर शाखा के सीकासा (सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन) अध्यक्ष सीए शिव शर्मा और सीकासा मेंबर सीए कमल जैन ने कॉन्फ्रेंस को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी अतिथिगण, विशेषज्ञ वक्ताओं, पेपर प्रेज़ेंटर और आयोजकों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि ‘निर्मिमाणः’ कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्रों का उत्साह, सहभागिता और ऊर्जा वास्तव में अद्वितीय और सराहनीय रही, जो इस कार्यक्रम की सफलता का सजीव प्रमाण है। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम छात्रों के लिए केवल एक शैक्षिक अनुभव ही नहीं था, बल्कि यह उन्हें व्यावसायिक दृष्टिकोण, प्रेरणा और नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करता है।
कॉन्फ्रेंस के दौरान सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों दिन एक ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इसके साथ ही आयोजित आर्ट और क्राफ्ट एग्ज़ीबिशन में सीए छात्रों एवं सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पेंटिंग, स्केच, फोटोग्राफी, क्राफ्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया और दर्शकों ने भी छात्रों की रचनात्मकता की भरपूर सराहना की।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope