• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमपीएस इंटरनेशनल में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन

MPS International School Celebrates Republic Day with Patriotic Programs - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा सहित विविध देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जोशीले स्वर में ‘मिट्टी में मिल जावाँ’ और ‘हम देश का भविष्य हैं’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘शहादत को नमन’ थीम पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई, जिसमें वीर शहीदों के बलिदान को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। नाटिका ने उपस्थित सभी को भावुक करते हुए देश के लिए समर्पण और त्याग का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में ‘जय भारत’, ‘वंदे मातरम्’, ‘मेरा देश–मेरी शान’ और ‘मेरा भारत अमर रहे’ जैसे ओजस्वी उद्घोषणाओं के साथ एक प्रेरक रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर विद्यालय सचिव राधामोहन कचोलिया, भवन मंत्री गोविंद मालपानी तथा प्राचार्या मंजू शर्मा ने समस्त विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MPS International School Celebrates Republic Day with Patriotic Programs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, republic day, mps international school, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved