• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 681 से ज्यादा शिकायतें - मुख्य निर्वाचन अधिकारी

More than 681 complaints so far after implementation of Model Code of Conduct - Chief Electoral Officer - Jaipur News in Hindi

— आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कारगर साबित हो रहा है सी-विजिल एप — शिकायतों पर औसतन 17 मिनट में हो रही कार्रवाई, अवैध पोस्टर-बैनर को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें जयपुर । लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए सी विजिल एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से अब तक 681 शिकायते मिली है जिनमें से 277 का तुरंत समाधान कर दिया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने से अब तक 681 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से रिटर्निंग ऑफिसर्स ने 277 शिकायतों को सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया।
अवैध पोस्टर-बैनर को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें—
गुप्ता ने बताया कि अवैध पोस्टर-बैनर को लेकर सबसे ज्यादा 326 शिकायतें मिली, जिनमें 234 सही पायी गयी। इसी तरह शराब वितरण की 14 शिकायतों में 2 सही पायी गयी, जिन पर तय वक्त में कार्रवई की गयी। सी- विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 155 शिकायतें टोंक जिले से प्राप्त हुईं। और सबसे ज्यादा कार्यवाही भी टोंक जिले के रिटर्निंग आफिसर्स ने की यहां 140 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जा सकता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव में कड़ी कार्रवाई से बच जाते थे। शिकायत के सत्यापन में तस्वीर या वीडियो के रूप में दस्तावेजी साक्ष्य की कमी भी बाधा थी। नया एप इन सभी खाइयों को पाटने का काम कर रहा है।
कैसे काम करता है सी-विजिल:
सी-विजिल किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकता है। सौ मिनट की समय सीमा में अधिकारीगण समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का भी विकल्प है। कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित सी-विजिल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 681 complaints so far after implementation of Model Code of Conduct - Chief Electoral Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: more than 681 complaints, so far, after implementation, of model code of conduct, - chief electoral officer, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved