• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में ऑपरेशन आग के तहत बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल जब्त

Miscreant arrested under Operation aag in Jaipur, country-made pistol confiscated - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) तहत कानोता थाना पुलिस और पूर्व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने देशी पिस्टल जब्त किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) तहत कानोता थाना पुलिस और पूर्व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहे आरोपित नंदकिशोर उर्फ देवराज निवासी सुमेल आगरा रोड को थाना इलाके में स्थित जामडोली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया है। पुलिस आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही आरोपित से अवैध हथियार की खरीद—फिरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Miscreant arrested under Operation aag in Jaipur, country-made pistol confiscated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miscreant, arrested, under operation, aag, jaipur, country-made, pistol, confiscated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved