• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थानी भाषा कवि सम्मेलन के साथ हुआ लोकरंग-2021 का समापन

Lokrang-2021 concludes with Rajasthani Bhasha Kavi Sammelan - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में लोक कलाकारों के उत्सव, 24वें 'लोकरंग-2021' का समापन रविवार को राजस्थानी भाषा कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर के विख्यात साहित्यकारों एवं कवियों ने राजस्थानी भाषा, संस्कृति और साहित्य पर अपनी-अपनी कविताओं, गीत-संगीत से दर्शकों का मन मोह लिया। यह आयोजन जेकेके के मध्यवर्ती में हुआ, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों ने राजस्थानी भाषा में विविध शैलियों की कविता पाठ का आनंद उठाया। यह उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जेकेके, कला एवं संस्कृति विभाग और रुडा (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण) द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियत्री डॉ शारदा कृष्ण ने अपनी कविता ’अणतोली घणमोली म्हांरी, बोली रा बोल अडाणै है, जिण भासा ने इतियास रच्यो, वीं री पीड़ा कुण जाणै है’’ के माध्यम से राजस्थानी भाषा की पीड़ा व्यक्त की। इसके साथ ही डॉ गजादान चारण ने ‘लाडो ऐ बातां लख लीजे’ कविता के द्वारा किशोर बेटियों को सीख देती रचना प्रस्तुत कर ‘गुड टच एवं बेड टच’ की सरस पहचान करवाई। सम्मेलन में कविताएं पढ़ने वाले अन्य कवियों में प्रह्लाद सिंह झोरड़ा, छेलू चारण छैल, अभिलाषा पारीक, राजूराम बिजारणियां, जितेंद्र निर्मोही, देवीलाल महिया, महेंद्र सिंह छायण, नहुष व्यास, प्रतिमा पुलक शामिल थीं। इसके साथ ही उत्सव के अंतिम दिन जेकेके के शिल्पग्राम में भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश का कलाकारों ने लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। राजस्थानी कलाकारों ने पद गायन, ग्रामीण भवाई, लोक गायन के साथ लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा शहनाई-नगाड़ा और बहरूपिया भी प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lokrang-2021 concludes with Rajasthani Bhasha Kavi Sammelan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lokrang-2021, rajasthani bhasha kavi sammelan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved