• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनाव-2019: प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने लिया चुनाव प्रशिक्षण

Lok Sabha Elections-2009: Probationary IPS officers took training - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन में पुलिस की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है जो बेहतर प्रशिक्षण से कारगर साबित होती है। कुमार मंगलवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेस हाल में सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए भारतीय पुलिस सेवा के 21 परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर्स) अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चुनाव प्रबंधन भी एक चुनौतिपूर्ण कार्य होता है ऎसे में अधिकारियों और कार्मिकों का बेहतर प्रशिक्षण उन्हें चुनाव कार्य सम्पादित करवाने में मददगार होता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा हेतु छाया एवं पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर तथा सहयोग के लिए स्काउट-गाइड कैडेट्स की व्यवस्था सहित चुनाव प्रबन्धन की जानकारी दी। उन्होंने सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे फील्ड में चुनाव व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी लेने की अपेक्षा की। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने प्रस्तुतिकरण के जरिए अधिकारियों को राज्य में लोकसभा चुनाव के वृहद प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूचियों की तैयारी, सूचियों का पुनरीक्षण, अंतिम प्रकाशन सहित मतदान केन्द्रों में आधारभूत सुविधाओं, पिक कार्ड, पहचान के लिए अन्य 11 दस्तावेजों, डाक मतपत्र, चुनाव व्यय पर्यवेक्षण कानून व्यवस्था के संधारण सहित सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक हवा सिंह घुमरिया ने अपने प्रस्तुतिकरण में चुनाव के दौरान पुलिस व्यवस्था, प्रशिक्षण, पुलिस बल का नियोजन, अन्तर -राज्यीय पुलिस नाकों की व्यवस्थाएं, उड़नदस्तों, कम्युनिकेशन प्रणाली सहित पुलिस की चुनाव में भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद उप निदेशक एन.एम.रेड्डी, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक एवं पुलिस के नॉडल अधिकारी विशास बंसल सहित निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Elections-2009: Probationary IPS officers took training
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha elections-2009, probationer ips officers, election training, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved