• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

Kanodia PG College for Women Successfully Held a Mega Placement Drive - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में कैरियर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट केंद्र के अंतर्गत 26 सितम्बर 2025 को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन प्रतिष्ठित कंपनियां ‘फ्लिपशॉप्पे’, ‘एडवा रिस्क (एस.एल.ओ. टेक्नोलॉजीज प्रा. लि.)’ तथा ‘डेकाथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया प्रा. लि.’ ने छात्राओं को विविध करियर अवसर प्रदान करने हेतु परिसर में उपस्थित हुईं। कंपनियों ने कॉन्टेंट राइटर इंटर्न, पब्लिक रिलेशन इंटर्न, सोशल मीडिया मार्केटिंग इंटर्न, ऑपरेशंस (डाटा एंट्री एवं वेरिफिकेशन), लीगल डॉक्यूमेंट रिव्यू तथा मल्टीटास्किंग पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की। चयन प्रक्रिया में एप्टीट्यूड टेस्ट, तकनीकी साक्षात्कार तथा एच. आर. राउंड सम्मिलित थे। इस ड्राइव में लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया तथा विभिन्न प्रोफाइल्स के लिए 27 छात्राऐं चयनित हुईं। महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्राओं को उनके उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई दी और साथ ही सभी कंपनियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्राओं को करियर अवसर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम का सफल समापन विद्यार्थियों और कंपनियों दोनों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के साथ हुआ। केंद्र की संयोजक, डॉ. आकांक्षा गंडा ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी कंपनियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केंद्र के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kanodia PG College for Women Successfully Held a Mega Placement Drive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, kanodia pg college for women, mega placement drive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved