• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीति आयोग की रैकिंग मेें जैसलमेर देशभर में प्रथम

Jaisalmer first in the country - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के संचालन के लिए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जैसलमेर जिला प्रशासन तथा जैसलमेरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जैसलमेर को माह जनवरी-फरवरी 2019 की अवधि के दौरान वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास कार्यक्रमों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए नीति आयोग की रैंकिंग में यह उपलब्धि हासिल हुई है। गहलोत ने आशा व्यक्त की है कि इस सफलता पर जैसलमेर जिले को केन्द्र से मिलने वाली 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रांट का भी जिला कलक्टर और अन्य प्रभारी अधिकारी जिले के विकास में समुचित उपयोग करेंगे।उल्लेखनीय है कि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने जैसलमेर जिले की इस उपलब्धि की जानकारी मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता को पत्र लिखकर दी है। पत्र में उन्होंने बताया कि जनवरी-फरवरी 2019 के दौरान जैसलमेर जिले के अधिकारियों ने लगातार प्रयासरत रहकर वित्तीय समावेशन तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित किया है। इसके चलते जिले को देशभर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
इसके लिए जिला कलक्टर और सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने राज्य और प्रभारी अधिकारियों के सहयोग से जैसलमेर के विकास की आगामी कार्ययोजना तैयार कर उसे आयोग को भेजने को कहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaisalmer first in the country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neeti aayog, jaisalmer news, rajasthan hindi news, cm ashok gehlot, ias db gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved