• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जयपुर डिस्कॉम ने वीसीआर के लक्ष्यों में बदलाव किया, निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा वीसीआर सिस्टम में परिवर्तन करते हुए 1 नवम्बर, 2017 से एटीवीएस व पवस अधिकारियों के वीसीआर के मासिक लक्ष्यों का पुर्ननिर्धारण करने के साथ ही प्रत्येक माह में भरी गई वीसीआर के अंतिम निस्तारण की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित विजीलेन्स विंग की मासिक समीक्षा बैठक में डिस्काॅम द्वारा चलाए जा रहे लास रिडक्सन प्रोग्राम के तहत विजीलेन्स विंग द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई। वीसीआर सिस्टम में परिवर्तन के लिए किए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक वीसीआर के त्वरित निस्तारण हेतु दिनांक 01 नवम्बर, 2017 से एटीवीएस/पवस अधिकारियों को आवंटित मासिक लक्ष्यों का पुर्ननिर्धारण किया गया है। जिसके तहत सतर्कता शाखा के अन्तर्गत प्रत्येक एटीवीएस अधिकारी को 50 वीसीआर एवं पवस शाखा के अन्तर्गत सहायक/कनिष्ठ अभियंता के लिए 10 वीसीआर का मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाकर उन्हें उक्त वीसीआर के पूर्णतया निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी गयी हैं। जिसके तहत 01 नवम्बर, 2017 से भरी जाने वाली वीसीआर में प्रत्येक एटीवीएस अधिकारी 50 वीसीआर एवं पवस अधिकारी 10 वीसीआर का निस्तारण प्रत्येक माह में किया जाना सुनिश्चित करेंगें। तीन थानाधिकारियों को किया पुरस्कृत

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur Discom changes VCR targets, assigns responsibility for disposal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, jaipur discom changes vcr targets, assigns responsibility for disposal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved