जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा वीसीआर सिस्टम में परिवर्तन करते हुए 1 नवम्बर, 2017 से एटीवीएस व पवस अधिकारियों के वीसीआर के मासिक लक्ष्यों का पुर्ननिर्धारण करने के साथ ही प्रत्येक माह में भरी गई वीसीआर के अंतिम निस्तारण की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी।
जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित विजीलेन्स विंग की मासिक समीक्षा बैठक में डिस्काॅम द्वारा चलाए जा रहे लास रिडक्सन प्रोग्राम के तहत विजीलेन्स विंग द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई। वीसीआर सिस्टम में परिवर्तन के लिए किए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक वीसीआर के त्वरित निस्तारण हेतु दिनांक 01 नवम्बर, 2017 से एटीवीएस/पवस अधिकारियों को आवंटित मासिक लक्ष्यों का पुर्ननिर्धारण किया गया है। जिसके तहत सतर्कता शाखा के अन्तर्गत प्रत्येक एटीवीएस अधिकारी को 50 वीसीआर एवं पवस शाखा के अन्तर्गत सहायक/कनिष्ठ अभियंता के लिए 10 वीसीआर का मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाकर उन्हें उक्त वीसीआर के पूर्णतया निस्तारण की जिम्मेदारी भी दी गयी हैं। जिसके तहत 01 नवम्बर, 2017 से भरी जाने वाली वीसीआर में प्रत्येक एटीवीएस अधिकारी 50 वीसीआर एवं पवस अधिकारी 10 वीसीआर का निस्तारण प्रत्येक माह में किया जाना सुनिश्चित करेंगें।
तीन थानाधिकारियों को किया पुरस्कृत
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में प्रबन्ध निदेशक द्वारा विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थानों द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए 3 थानाधिकारियों को 5-5 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत भी किया गया। इनमें एपीटीपीएस कोटा शहर के थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, एपीटीपीएस सवाई माधोपुर के थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा एवं थानाधिकारी एपीटीपीएस दौसा रतन लाल द्वारा माह सितम्बर, 2017 में बिजली चोरी मामलों में 10 से अधिक गिरफ्तारी की गई हैं। भविष्य में भी सराहनीय प्रयासों के लिए विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थानों के अधीनस्थ अनुसंधान अधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी