• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रपति की प्रस्तावित जयपुर यात्रा के दौरान तैयारियां करने के निर्देश

Instructions for necessary preparations during proposed Jaipur visit of President - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति व्याख्यानमाला में शामिल होने जयपुर आएंगे। 15 मई को उनकी प्रस्तावित जयपुर यात्रा के दौरान सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई। राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व्याख्यानमाला में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को उनके द्वारा की गई जनसेवा के लिए भैरोसिंह शेखावत लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर प्रदान कर सम्मानित करेंगे। मुख्य सचिव ओ.पी.मीना के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन पी.के. गोयल ने आयोजन से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम तक की समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया। समारोह आयोजन समिति के आयोजक अभिमन्यु सिंह राजवी ने बैठक में बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रथम स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग डी.बी. गुप्ता, राज्यपाल की सचिव श्रेया गुहा, जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन, पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक अनुप्रेरणा सिंह कुंतल, पर्यटन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दूरसंचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, होम गार्ड, सेना, वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instructions for necessary preparations during proposed Jaipur visit of President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pranab mukherjee, president, instructions, necessary, preparations, proposed, jaipur, visit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved