• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिजिटल बिल भुगतान योजना में चयनित उपभोक्ताओं को 5 लाख मिलेंगे

In the digital bill payment scheme, selected consumers will get 5 lakh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर डिस्काॅम द्वारा जून व जुलाई माह में 20 हजार रूपए तक के बिजली बिलों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं में से 100-100 उपभोक्ताओं के चयन के लिए शुक्रवार को विद्युत भवन स्थित बोर्ड रूम में लाटरी निकाली गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (इन्फ्रा) व विद्युत निगमों की समन्वय समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा जून और जुलाई माह में डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले कुल 2 लाख 72 हजार 781 उपभोक्ताओं में से कम्प्यूटर का बटन दबा कर लाटरी निकाली। लाटरी निकालते समय डिस्काॅम द्वारा गठित समिति के सदस्य भी उपस्थिति रहे। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता ने बताया कि जून माह में डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले 1 लाख 37 हजार 352 उपभोक्ताओं में से कम्प्यूटरीकृत लाटरी द्वारा 100 उपभोक्ताओं का चयन किया गया और इन उपभोक्ताओं को 3 लाख 2 हजार 181 रूपये की प्रोत्साहन राशि उनके आगामी बिलों में समायोजित की जाएगी। इसी तरह जुलाई माह में डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले 1 लाख 34 हजार 429 उपभोक्ताओं में से 100 उपभोक्ताओं का चयन किया गया और उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख 72 हजार 729 रूपये उनके आगामी बिलों में समायोजित कर दिये जाऐगे। उन्होंने बताया कि लाटरी में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए यदि आईटी सर्किल के किसी भी कर्मचारी का लाटरी में चयन हो भी जाता है तो उनकों इस योजना का लाभ नहीं
दिया जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मल्होत्रा, विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्रीमत पाण्डेय, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक एन.के.कोठारी, जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता व राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री बी.केे.दोसी उपस्थित रहे।
आज निकाली गई लाटरी में चयनित उपभोक्ताओं की सूची जयपुर डिस्काॅम की वेबसाईटwww.jaipurdiscom.com पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the digital bill payment scheme, selected consumers will get 5 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur, news, digital, bill, payment, scheme, selected consumers, get 5 lakh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved