• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवाओं को जोड़ने के लिए 10 जनवरी को होगा इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट प्रोग्राम

In order to connect the youth, schools will have interactive school engagement program on January 10 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य के युवा और नए मतदाताओं को निर्वाचन तंत्र से जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, निजी सैकण्डरी और हायर सैकण्डरी स्कूलों में 10 जनवरी को इंट्रेक्टिव स्कूल एंगेजमेंट (परस्पर संवादात्मक स्कूली वचनबद्धता) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा है। इसका मुख्य उद्देश भावी मतदाताओं (15-17 आयु वर्ग के विद्यालय के छात्र-छात्राओं) को निर्वाचन तंत्र से जोड़ते हुए निर्वाचन प्रक्रिया (पंजीकरण एवं मतदान प्रक्रिया) के संबंध में संवेदनशील बनाना है, ताकि 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बुधवार को राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर के निर्वाचन अधिकारी चिन्हित् विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे। वर्ष में दो चरणों (जनवरी एवं जुलाई) में आयोजित होने वाले आईएसई के अन्तर्गत विद्यालयों का चयन इस प्रकार से किया जाएगा कि द्वितीय चरण में विद्यालय विशेष की पुनरावृति न हो एवं आगामी 3-4 वर्षो में राज्य के समस्त विद्यालय आईएसई से लाभान्वित हो सके। निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रथम वर्ष के द्वितीय चरण के लिए चिन्हित् विद्यालयों का भ्रमण करेगें। यदि जिले में विद्यालयों की संख्या अधिक है तो शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों या व्याख्याताओं को प्रशिक्षित कर छात्र-छात्राओं से संवाद के लिए नियुक्ति किया जा सकता है।
निर्देशानुसार स्कूलों में भ्रमण करने वाले अधिकारी इस दौरान प्रजेंटेशन कार्ड, फलैशकार्ड, निर्वाचन से जुड़े कंप्यूटर गेम, शाॅर्ट फिल्म, फ्यूचर वोटर आॅफ इंडिया के बैजेज, हाउ टू रजिस्टर एंड वोट के ब्रोशर और मतदान से जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्नों के साथ युवा मतदाताओं से रूबरू होंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को चुनाव और मतदान के प्रति जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना है। दो चरणों में होने वाला यह कार्यक्रम का प्रथम चरण 10 जनवरी और द्वितीय चरण जुलाई माह में होगा। गौरतलब है कि युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह मुहिम 2017 में शुरू की गई, जिसका अच्छा परिणाम भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In order to connect the youth, schools will have interactive school engagement program on January 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth prograam, schools interactive, school engagement program, jaipur news, rajasthan news, hindi news, rajasthan hindi news, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved