• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गृह मंत्री ने दी पुलिस महानिदेशक भट्ट को विदाई

जयपुर। महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने अपने विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस पर देश प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुझे गर्व है कि पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए मैंने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया।
गृह मंत्री ने दी पुलिस महानिदेशक भट्ट को विदाई

गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया से पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने सेवानिवृति से पूर्व सोमवार को शासन सचिवालय स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की। यह उनकी शिष्टाचार भेट थी।
कटारिया ने भट्ट को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया तथा उनके स्वस्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना की । उन्होने उनके कार्यकाल की सराहना भी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Home Minister gave away the DGP Bhatt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: director general police manoj bhatt, home minister gulabchand kataria, jaipur news, rajathan police, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved