• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरे ! जयपुर मेयर ने यह क्या कह डाला...

Hey ... what did the Jaipur Mayor say? - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मेयर डाॅ. अशोक लाहोटी ने गुलाबी नगरी में सांड के हमले से हुई विदेशी पर्यटक की मौत का जिम्मेदार जनता को ही ठहरा दिया और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। खास बात यह है कि पशुओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाले विभाग के मुखिया ने अपने मातहतों के बचाव का रास्ता निकाल लिया। अर्जेटीना का पर्यटक जाॅन पाॅल लैप्रे अपनी गर्लफ्रेड के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट करने जयपुर आया था। यहां त्रिपोलिया बाजार में एक सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई थी। महापौर डाॅ. अशोक लाहोटी से पूछा गया कि पर्यटक की मौत के पीछे जिम्मेदार किसे ठहराया जाए... तो उन्होंने जनता को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए अपना और निगम अधिकारियों का बचाव कर लिया। हालांकि बाद में महापौर ने इस विदेशी पर्यटक की मौत को हादसा बताते हुए अपनी संवेदना भी प्रकट की।
महापौर की मानें तो निगम की ओर से अब तक जयपुर में 600 से ज्यादा आवारा पशुओं को पकड़ा जा चुका है, लेकिन अवैध डेयरियां संचालित किए जाने के चलते इन आवारा पशुओं की तादात बढ़ रही है, ऐसे में बार-बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद सड़कों पर आवारा पशु घूम रहे हैं।
हैरानी की बात है जिस टयूरिज्म सिटी को देखने के लिए हजारों लाखों देशी-विदेशी सैलानी हर साल यहां आते है, अगर उसी शहर में इतनी बड़ी लापरवाही होगी और ऐसे ही जान जाती रहेगी तो कैसे यहां पर्यटक आएंगे, यह एक बड़ा सवाल है। साथ ही, इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद खुद विभाग के ही मुखिया का जनता को ही कसूरवार ठहराना भी एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि पूरे घटनाक्रम के बाद निगम महापौर ने शहर में संचालित सभी अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।
पर्यटक की मौत के बाद निगम की खुली नींद
एक विदेशी पर्यटक की जिंदगी लील जाने के बाद गहरी नींद में सोए जयपुर नगर निगम की आंखें आज खुल गईं। निगम ने अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए आज आनन-फानन में जयपुर में अवैध पशु डेयरियों और आवारा पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की। अपनी कार्रवाई के दौरान निगम ने दर्जनों अवैध डेयरियों को ध्वस्त करते हुए करीब 90 से ज्यादा आवारा पशुओं को जब्त किया। पर्यटक की मौत की खबर लगते ही निगम प्रशासन में हड़कम्प मच गया और अपनी गलती छिपाने के लिए जौहरी बाजार, चौगान गैराज, दिल्ली रोड पर गलता गेट, चांदपोल में तोपखाना, मेजर शैतान सिंह कॉलोनी, विद्याधर नगर, गोविंदरायजी और नाहरगढ़ रोड पर अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए और पशुओं की धरपकड़ शुरू कर दी।
खुलेआम संचालित हो रही थीं अवैध डेयरियां
हैरानी तो यह है कि निगम ने जब कार्रवाई की तो ये अवैध डेयरियां उस जगह खुलेआम संचालित हो रही थीं, जहां देसी-विदेशी पर्यटक, बच्चा, बुजुर्ग और हर जनप्रतिनिधियों की आवाजाही रहती है। लेकिन ताज्जुब है निगम प्रशासन की नजर अब तक इन अवैध डेयरियों पर नहीं पड़ी। यही नहीं, भीड़भाड़ से लबालब परकोटे के हर बाजार में दर्जनों पशु रैंगते नजर आते हैं, बावजूद इसके निगम प्रशासन ने अब इन आवारा पशुओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और अपनी आंखे मूंदे बैठा रहा।
विदेशी पर्यटक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
उपनेता धर्मसिंह सिंघानिया का आरोप है कि उन्होंने भी कई बार शिकायत की है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि अवैध डेयरियां संचालित करने वालों से अधिकारी बंधी लेते हैं, इस कारण कार्रवाई नहीं की जाती। जनता की ओर से कई बार निगम प्रशासन और काॅल सेंटर में इन आवारा पशुओं को लेकर शिकायत भी की गई, बावजूद इसके अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रैंगी। नतीजा अवैध रूप ये डेयरियां संचालित होती रहीं और पशु सड़कों पर रैंगते रहे और एक पर्यटक की मौत। निगम की इस बड़ी लापरवाही की कीमत एक विदेशी पर्यटक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hey ... what did the Jaipur Mayor say?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hey what did the jaipur mayor say?, nagar nigam jaipur, mayer ashok lahoti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved