• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल कलराज मिश्र ने किए अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन

Governor Kalraj Mishra visited Lord Ramlala in Ayodhya - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की । उन्होंने पवित्र सरयू नदी की विधिवत पूजा अर्चना की। राज्यपाल मिश्र हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए । राज्यपाल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय से मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घट-घट में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं और उनके दर्शन का अवसर मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। राज्यपाल मिश्र के साथ राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित परिजनों ने भी रामलला के विग्रह के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor Kalraj Mishra visited Lord Ramlala in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor kalraj mishra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved