• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमजन भी देख सकता है सेना परेड, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू, 9-11-13-15 जनवरी को कर सकते है अवलोकन

General Public Can Also Watch Army Parade, Registration System Started on Portal, Observation Possible on January 9, 11, 13, and 15 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जयपुर में सेना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जन सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में जयपुर तथा आस-पास के जिलों से आमजन को सगंठनों के माध्यम से भाग लेने की सुविधा प्रदान करने की कार्यवाही चल रही है। चार दिवसों 9-11-13-15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब आम—जन को परेड देखने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने का अवसर देने के लिए पहल की गई है। यदि कोई नागरिक स्वयं तथा अपने परिवार के साथ 9-11-13-15 जनवरी को जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भाग लेना चाहता है तो वेबसाईट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO Id लॉगिन करे। उसके उपरांत सिटीजन ऐप लिंक में जाकर Army Day Parade Registration पर क्लिक करके मात्र दो कॉलम भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। एक व्यक्ति दो रजिस्ट्रेशन करवा सकता एवं ई-मित्र के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन उपरांत आपको एक संदेश प्राप्त होगा; उसी समय आवश्यक निर्देश भी पढ़ पाऐंगें साथ ही रूट मैप व पार्किंग मैप भी देख सकेगें। यह सुविधा मंगलवार दिनांक 06 जनवरी 2026 सांय से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। आवेदक यह भी चुन सकता है कि वह कौनसे दिन की परेड देखना चाहता है। परेड स्थल पर प्रातः 8:45 तक पहुंचना होगा तथा परेड समाप्त होने तक स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
सेना के प्रतिनिधि द्वारा जनता से आग्रह किया गया है कि वे इस परेड को देखने के लिए अपना पंजीकरण करवायें परन्तु सेना की परेड के दौरान अनुशासन बनाये रखें तथा किसी प्रकार ड्रोन, कैमरा, लेडिज पर्स, ज्वलनशील पदार्थ, पाउडर, बैग्स, किसी भी नुकीली वस्तु तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु के साथ प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
08 जनवरी 2026 को भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान के द्वारा भवानी निकेतन संस्थान में दोपहर 02 बजे से सेना के "Know Your Army" कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा जिसमें सेना के नवीनतम सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा एवं Live Demonstration भी दिया जायेगा।
दिनांक 10 एवं 15 जनवरी 2026 को एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या आयोजित की जायेगी जिसमें सेना से जुड़े सैनिकों, पूर्व सैनिकों, पुरस्कृत सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ—साथ सेना की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी जोड़ा जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-General Public Can Also Watch Army Parade, Registration System Started on Portal, Observation Possible on January 9, 11, 13, and 15
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, army day parade, bhajanlal sharma, chief minister, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved