• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है - पीएम मोदी

Gehlot government deserves to get zero number - PM Modi - Jaipur News in Hindi

जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। पिछले पांच साल जिस तरह की सरकार कांग्रेस ने चलाई है वे जीरो नंबर पाने की हकदार है। जयपुर के दादिया में विशान जनसभा में मोदी ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों और युवाओं के 5 महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे और भाजपा को वापस लाएंगे।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "संकेत साफ है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। मैं राजस्थान के हर भाजपा कार्यकर्ता और जनता को इन सफल यात्राओं(परिवर्तन यात्रा) के लिए बधाई देता हूं...आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंच पाया। जी 20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान हैं, परेशान हैं। भारत ने गणेश चतुर्थी के दिन अपने नए संसद भवन से काम-काज शुरू किया है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं जो कहता हूं, वो करके दिखाता हूं इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है ...और ये मैं सिर्फ हवा में नहीं कह रहा हूं, बल्कि बीते 9 वर्षों में मेरा ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब नीयत साफ होती है, जब खुद पर भरोसा होता है तब गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है। हमने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी और आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वो सब देख रहे हैं।
मोदी ने कहा, "जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, ये काम वो 30 साल पहले कर सकते थे। जब-जब मौका मिला तब कर सकते थे। लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेसी कभी चाहते ही नहीं थे कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिले। आज भी अगर ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आए हैं तो मन से नहीं आए हैं। ये महिलाओं के दवाब के परिणाम के कारण समर्थन में आए हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां की कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं बल्कि धोखा दे सकती है। यहां जितनी बार पेपर लीक होते हैं, हर बार पूरे राज्य को शर्मिंदगी से भर देते हैं। यहां की कांग्रेस सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण देती है। मैं आज राजस्थान के युवाओं को भरोसा देता हूं कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gehlot government deserves to get zero number - PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gehlot government, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved