सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन चक्र व ऎतिहासिक
क्षणों से संबंधित सचित्र विवरण का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कुल 26
बोडर््स के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन,
व्यक्तित्व एवं कार्यों, उपदेशों आदि को दर्शाया गया है।
सभी
अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की और कहा कि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का समग्र जीवन और उपदेश वर्तमान सामाजिक परिवेश
में प्रेरणा का संचार करेंगे और उनकी शिक्षाओं से सीख लेकर नई पीढ़ी समाज और
देश के लिए और अधिक समर्पण के साथ नवनिर्माण में भागीदारी निभाएगी।
महात्मा
गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक, राज्य सरकार द्वारा आयोजन के लिए
मनोनीत प्रतिनिधि दिलीप नेभनानी ने इस मौके पर सभी अतिथियों को इस आयोजन के
बारे में जानकारी दी।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope