• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में पांच बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Five crooks arrested in Jaipur, stolen goods recovered - Jaipur News in Hindi

जयपुर। लॉकडाउन में नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सांगानेर थाना पुलिस ने शनिवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद भी किया है। पुलिस ने बताया कि नकबजन गिरोह के बदमाश मोहम्मद साजिद उर्फ गजनी, गणपत, मोहम्मद ताजू, मोहम्मद जानी और मोहम्मद मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के पांचों बदमाश मालपुरा गेट सांगानेर के रहने वाले हैं। लॉक डाउन में नकबजनी व चोरी की वारदातों को मध्य नजर रखते हुए पुलिस टीम ने शनिवार को पांचों बदमाशों को सांगानेर इलाके से पकड़ा है। जिनके कब्जे से काफी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने लॉक डाउन के दौरान नकबजनी और चोरी की 14 वारदातें करना स्वीकार किया है। वारदात को अंजाम देकर गिरोह के पांच बदमाश अलग-अलग रास्ते से फरार होते थे जिसके बाद चोरी का माल आपस में बराबर बांट लेते थे। पुलिस पूछताछ में गिरोह से कई अन्य वारदातें खुलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five crooks arrested in Jaipur, stolen goods recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur crime, crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved