• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चरमराई सफाई व्यवस्था, रोज लग रहे हैं 700 मैट्रीक टन कचरे के ढेर

Extreme cleaning system, everyday 700 hectares of garbage debris - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम कचरा परिवहन ठेकेदारों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी शहर में कई स्थानों से कचरा नहीं उठा। ऐसे में पहले दिन तो इसका कोई ज्यादा असर देखने को नही मिला। लेकिन दूसरे दिन जयपुरवासी खासा परेशान नजर आए। खास बात ये है कि कई जगह तो ऐेसी है जहां दो-तीन दिन से कचरा नहीं उठाने के कारण हालात खराब है। प्रताप नगर, जगतपुरा, सांगानेर के कई इलाकों में कचरा नहीं उठने के कारण कचरा डिपो से कचरा फैलकर सड़कों पर आ रहा है। निगम सूत्रों की माने तो इस हड़ताल के कारण करीब 600 से 700 मैट्रीक टन कचरा नहीं उठ रहा। हालांकि उनका दावा है कि निगम के संसाधनों से शहर के अन्य इलाकों में कचरा उठाया जा रहा है। सांगानेर, प्रताप नगर, सिरसी रोड, पृथ्वीराज नगर कुछ इलाके, झोटवाड़ा, निवारू रोड, मुरलीपुरा, हरमाड़ा, दिल्ली और आगरा बाइपास से लगती कई सैंकड़ों कॉलोनियों कचरा उठाने के संसाधन नहीं पहुंचे। वैसे भी इन एरिया में सप्ताह में एक सा दो बार ही संसाधन पहुंचते है। ऐसे में यहां अब समस्या और ज्यादा बढ़ती जा रही है।
मेयर अशोक लाहोटी ने ठेकेदारों की इस हड़ताल को दबाव की राजनीति बताया है। उन्होने कहा कि अब तक ठेकेदारों ने बिल ही नहीं पेश किए, तो भुगतान कैसे होगा। यही नहीं उन्होने उनके तमाम बिलों की जांच करवाने की भी बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Extreme cleaning system, everyday 700 hectares of garbage debris
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: extreme cleaning system, everyday 700 hectares of garbage debris jaipuir nagar nigam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved