• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को अव्वल बनाने के लिए सुनिश्चित हो हर संभव प्रयास : जिला कलक्टर

Every possible effort should be made to make Jaipur top in Swachhta Survey: District Collector - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत जागरुकता अभियान के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अभियान से जुड़े हितधारकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया। साथ ही जिला कलक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था एवं कचरा निस्तारण व्यवस्था को और भी अधिक प्रभावी बनाने एवं सभी निर्धारित मानकों का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों को अपने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं वेस्ट टू वंडर थीम पर यथासंभव कचरे का रचनात्मक निस्तारण अथवा पुन:उपयोग करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को शहर में पर्याप्त संख्या में कचरा पात्र रखने एवं उनके रखरखाव की उचित व्यवस्था करने, कच्ची बस्तियों में सफाई, खुले में शौच के प्रतिबंध की पूर्णतः पालना करवाने, नालों की सफाई करवाने, कचरा पॉइंट से समय-समय पर कचरे का उठाव करवाने, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
वहीं, बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने निजी कोचिंग संचालकों एवं अन्य हितधारकों को जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था में अपना सक्रिय भागीदारी निभाने, कोचिंग भवनों एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त जयपुर नगर निगम ग्रेटर रुक्मणी रियार, आयुक्त जयपुर नगर निगम हैरिटेज अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कोचिंग संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य हितधारकों ने शिरकत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every possible effort should be made to make Jaipur top in Swachhta Survey: District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, district collector, dr jitendra kumar soni, swachhta survey\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved