• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Elesto : नक्शा अप्रूव्ड कराने के बाद बिल्डर ने किए कई उल्लंघन, ए ब्लॉक में नहीं छोड़ा ग्रीन एरिया, आवंटियों ने की जेडीए में शिकायत

Elesto: Builder Commits Multiple Violations After Map Approval; Fails to Provide Green Area in Block A; Allottees File Complaint with JDA - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर बालाजी इन्फ्राटेक की मानसरोवर के नारायण विहार स्थित बहुमंजिला आवासीय स्कीम अपना बंग्लो Elesto प्रोजेक्ट में कई खामियां उजागर हुई हैं। पड़ताल में पता चला है कि बिल्डर ने जेडीए से अप्रूव्ड नक्शे में ए ब्लॉक के सराउंडिंग में जो ग्रीन एरिया (लैंड स्केप पार्क) दिखाया है, वह छोड़ा ही नहीं है। यहां तक कि पार्किंग एरिया में भी हेराफेरी कर रहा है। यही कारण है कि आवंटियों को बार-बार मांग करने के बावजूद रेरा की वेबसाइट पर उपलब्ध नक्शे के अनुसार चार पहिया और दो पहिया पार्किंग फिजिकली नहीं दी जा रही है। ए ब्लॉक में फ्लैट ए-303 के आवंटी ने इस संबंध में सीएम पोर्टल और जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन को एक लिखित शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि बालाजी इन्फ्राटेक बिल्डर्स द्वारा एलेस्टो ए ब्लॉक में स्वीकृत नक्शों के विपरीत निर्माण करके नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। क्योंकि ए ब्लॉक में सराउंडिंग जो ग्रीन एरिया) लैंड स्केप नक्शे में दर्शाया गया है, वह मौके पर नहीं छोड़ा गया है। इसके अलावा सैटबैक नियमों का भी उल्लंघन हुआ है। इसकी गहनता से जांच करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस शिकायत की एक प्रति टाउन प्लानिंग (नगर नियोजन विभाग) को भी भेजी गई है।
रेरा का दरवाजा खटखटाने की तैयारीः
इधऱ, पता चला है कि एलेस्टो के कई आवंटी अब बिल्डर की मनमानी और नियमों के उल्लंघन को लेकर राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में भी जाने की तैयारी कर चुके हैं। इन आवंटियों का कहना है कि बिल्डर ने ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा है। मांगने पर भी रेरा में उपलब्ध नक्शे के अनुसार पार्किंग नहीं दी जा रही है। इसलिए एलेस्टो में फ्लैट्स की बिक्री पर रोक यानि (स्टे) लगवाया जाए।
ग्राहकों को झूठ बोलकर बेचे जा रहे फ्लैटः
बिल्डर हर आवंटी को कह रहा है कि पूरे फ्लैट बिकने और सोसायटी बनने के बाद रेरा से पार्किंग अलॉट होगी। जबकि रेरा कभी भी किसी प्रोजेक्ट में पार्किंग अलॉट करता ही नहीं है। बल्कि बिल्डर की ही जिम्मेदारी है कि फ्लैट की रजिस्ट्री होने के साथ ही वह आवंटी को पार्किंग फिजिकली औऱ कागजी अलॉट करे ताकि बाद में कोई झगड़ा ना हो।
बिल्डर अभी इसलिए नहीं दे रहा है पार्किंगः
दरअसल, रेरा की वेबसाइट पर जो बिल्डिंग का नक्शा उपलब्ध है, उसमें स्टिल्ट और पार्किंग प्लान में 30 चार पहिया और 30 दो पहिया पार्किंग दर्शाई हुई हैं। जबकि ए ब्लॉक में बिल्डर ने 42 फ्लैट बनाए हैं। अब वह पार्किंग एरिया में 30 की जगह 42 कार पार्किंग करना चाहता है। इसके लिए हर पार्किंग का साइज छोटा कर रहा है। दो पहिया पार्किंग की तो बात ही नहीं कर रहा है। इसका असर यह होगा कि बाद में गाड़ियां या तो एक -दूसरे से खड़ी करते और बाहर निकालते समय टच होंगी या गेट ही नहीं खुलेगा। इस बात को लेकर आए दिन सोसायटी के निवासियों में झगड़े होंगे। कोई सामान्य आदमी भी समझ सकता है कि 30 कार पार्किग की जगह में 42 गाड़ियां कैसे खड़ी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Elesto: Builder Commits Multiple Violations After Map Approval; Fails to Provide Green Area in Block A; Allottees File Complaint with JDA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, balaji infratech, apna bunglo elesto, elesto, narayan vihar mansarovar, jda, irregularities, rera, parking space, green area encroachment, real estate jaipur, property, raj rera, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved