• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डबल इंजन सरकार का दावा फेल, बजट में राजस्थान के लिए कुछ भी नहीं : डोटासरा

Double Engine Governments Claim Fails, Nothing for Rajasthan in the Budget: Dotasra - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को प्रदेश के लिए पूरी तरह निराशाजनक बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का दावा करने वाली भाजपा ने राजस्थान को इस बजट में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। न तो राज्य के विकास के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया और न ही कोई नई राष्ट्रीय परियोजना राजस्थान को दी गई। डोटासरा ने कहा कि ईआरसीपी जैसी महत्वाकांक्षी योजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं मिलना और जल जीवन मिशन के तहत कोई विशेष पैकेज न दिया जाना, केन्द्र सरकार के सौतेले व्यवहार का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे तो करती है, लेकिन धरातल पर राजस्थान के हितों की अनदेखी की जा रही है। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन बजट 2026 में भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस योजना नजर नहीं आती। खासतौर पर राजस्थान के किसानों द्वारा उगाई जाने वाली फसलों और उत्पादों को बजट घोषणाओं में शामिल न करना प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय है।
पर्यटन को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के बावजूद पर्यटन क्षेत्र के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई। मानगढ़ धाम (बांसवाड़ा) सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट हब योजना से वंचित रखा गया, जबकि ये स्थान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की बड़ी संभावना रखते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों पहले बुलेट ट्रेन की घोषणा करने वाली सरकार अब सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की बात कर रही है, लेकिन हाई-स्पीड रेल और फ्रेट कॉरिडोर दोनों से राजस्थान को बाहर रखना प्रदेश के विकास के साथ अन्याय है।
डोटासरा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर आज भी संकट में है, लेकिन उसे मजबूत करने के लिए बजट में कोई प्रभावी योजना नहीं लाई गई। न कोई नई जनकल्याणकारी योजना घोषित की गई, न ही मनरेगा के विकल्प के रूप में किसी नई योजना के लिए बजट रखा गया। महंगाई से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने तथा युवाओं के रोजगार के लिए भी बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश से निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं, घरेलू बचत घट रही है और बाजार में अस्थिरता का माहौल है। ऐसे समय में केन्द्र सरकार का यह बजट किसानों, युवाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग—सभी को निराश करने वाला साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Double Engine Governments Claim Fails, Nothing for Rajasthan in the Budget: Dotasra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govind singh dotasara, rajasthan congress, budget 2026, rajasthan development, bjp government, ercp project, jal jeevan mission, farmers issues, tourism rajasthan, maan garh dham, high speed rail, freight corridor, manufacturing sector, employment, inflation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved