• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अपने आप पर कुर्सी को हावी नहीं होने देंगे- निरंजन आर्य

जयपुर। राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिले, इसके लिए वे बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अपने आप पर कभी भी कुर्सी को हावी नहीं होने देंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। आर्य डॉ बीआर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में झालाना स्थित अंबेडकर सभागार में संबोधित कर रहे थे। कोरोना वायरस की गाइड लाइन के बीच आयोजित हुए समारोह में आर्य ने कहा कि सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार कोरोना के भीषण दौर में बेहतर तरीके से काम कर रही है, जिसका परिणाम भी हमें दिखाई दिया है। कोरोना के बीच हमें उसकी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। मुख्य सचिव आर्य ने कहा कि सरकार ने जो उम्मीद उनसे लगाई है, जो उन्हें दायित्व दिया है, उसका वह बेहतर तरीके से काम करेंगे। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बीएल रोहन ने की। समारोह में विशेष रूप से पूर्व गृह सचिव महेंद्र सिंह, मुख्य पूव बीएल आर्य, पूर्व पुलिस महानिदेशक कन्हैया लाल बैरवा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ धर्मवीर चंदेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सोसायटी के महासचिव अनिल गोठवाल ने बताया कि समारोह में संस्था की ओर से कराए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से रोजगार बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, अनुसूचित जाति के गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क आरएएस की कोचिंग भी कराई गई है। बाद में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do not let the chair dominate on your own - Niranjan Arya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: niranjan arya, do not let the chair dominate, your own, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved