• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समस्त आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक रहेंगे बंद : ममता भूपेश

distribution of take home ration continues unchanged: Mamta Bhupesh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) ममता भूपेश ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान भूपेश ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है । महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के क्रम में एहतियात के तौर पर संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है । उन्होंने कहा कि पोषाहार से लाभान्वित 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को टेक होम राशन का वितरण यथावत रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा जारी रखा जाएगा।
भूपेश ने यह भी निर्देश प्रदान किए की वजन ,त्यौहार एवं पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों को आगामी आदेशों तक स्थगित रखा जाएगा । उन्होंने विभाग के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-distribution of take home ration continues unchanged: Mamta Bhupesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamta bhupesh, corona virus, all anganwadi centers, closed till 31 march, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved