• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सही, सटीक आंकड़े ही हैं सतत विकास का आधार : सीताराम अग्रवाल

Correct and accurate figures are the basis of sustainable development: Sitaram Agarwal - Jaipur News in Hindi

-17वें सांख्यिकी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जयपुर। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के स्वतंत्र निदेशक सीताराम अग्रवाल ने कहा कि सही एवं सटीक आंकडे ही देश-प्रदेश के सतत विकास का आधार है। राज्य सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग इस दिशा में बेहतरीन काम कर रहा है। विभाग द्वारा तैयार किये गए आंकड़ो के आधार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के आमजन और कारोबारियों के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू की हैं। अग्रवाल शनिवार को महान सांख्यिकीविद् प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 130वीं जयंती के मौके पर विद्याधर नगर स्थित आरवाईएमपी भवन में 17वें सांख्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने महंगाई राहत कैंप की सफलता में सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ राजीव गांधी युवा मित्रों की भूमिका को भी बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि कैंपों में अधिकांश परिवारों ने राज्य सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। कैंपों के सफल एवं सुचारू संचालन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है।
उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग हीरा लाल जाटव ने कहा कि राज्य में सांख्यिकिय गतिविधियों एवं सेवाओं के निष्पादन हेतु वर्ष 1956 में स्थापित आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय राज्य बजट, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। साथ ही, राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास परिदृश्य के आकलन हेतु आवश्यक समंकों के संकलन एवं विश्लेषण में भी निदेशालय अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
जिला स्तरीय कार्यशाला में जयपुर जिले के ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों, सहायक सांख्यिकी अधिकारियों, सांख्यिकी निरीक्षकों ने अपने अनुभव साझा किये। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सहित अन्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित राजीव गांधी युवा मित्र भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Correct and accurate figures are the basis of sustainable development: Sitaram Agarwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan state industrial development, investment corporation independent director, sitaram agarwal, chief minister, ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved