• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉन्स्टेबल भर्ती के ऑन लाइन आवेदन अब 25 तक भरे जा सकेंगे

Constable recruitment online applications can now be filled up to 25 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पुलिस विभाग द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती-2017 हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि अब 25 दिसम्बर 2017 को रात्रि 12 बजे तक बढाई गई है। महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय संजीव नार्जरी ने गुरूवार को बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा 18 अक्टूबर 2017 की विज्ञप्ति के अनुसार कॉन्स्टेबल भर्ती-2017 हेतु 21 नवम्बर 2017 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उन्होंने बताया कि तत्पश्चात संशोधित विज्ञप्ति 21 नवम्बर 2017 द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2017 तक तय की गई थी, लेकिन अब कॉन्स्टेबल भर्ती-2017 के ऑनलाईन आवेदन पत्र 25 दिसम्बर 2017 तक भरे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त क्रम में आवेदन पत्र (ऑनलाईन) राजकॉम इनफो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेन्टर) एवं विभाग की वैबसाईट पर 25 दिसम्बर 2017 को रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकते हैं। आवेदन की शेष शर्तें विज्ञप्ति में दर्शाये गये अनुसार यथावत रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Constable recruitment online applications can now be filled up to 25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, constable recruitment applications, filled up to 25 dec, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved