-नीति गोपेंद्र भट्ट-
जयपुर । राजस्थान विधानसभा की चार सीटों पर आगामी महीनों में होने वाले उप चुनावों में जहां प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और केन्द्र में शासनारूढ़ पार्टी भाजपा की असली अग्नि परीक्षा होनी है वहीं मेवाड़ में जनता सेना मौक़ा भुनाने की ताक में है।
प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा, चूरु जिले के सुजानगढ़,उदयपुर जिले के वल्लभनगर और राजसमंद जिले की राजसमंद नगर की विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने है। अगले एक माह के अंदर चुनाव तारीखों का एलान हो सकता है। इन चारों विधानसभा सीटों में से तीन सीटें कांग्रेस विधायकों और एक सीट भाजपा के विधायक के निधन से खाली हुई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सहाड़ा में कांग्रेस के कैलाश त्रिवेदी,सुजानगढ़ में गहलोत सरकार के तेज तर्रार कैबिनेट मंत्री मास्टर भँवर लाल,वल्लभनगर में गहलोत की पूर्ववर्ती सरकार में गृह मंत्री स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत के पुत्र गजेन्द्र सिंह शक्तावत और राजसमन्द में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के मंत्रीमंडल में काबिना मंत्री रहीं किरण माहेश्वरी विधायक थी। दिवंगत विधायकों में त्रिवेदी और माहेश्वरी का निधन कोरोना की वजह से हुआ है ।
प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के लिए यें उप चुनाव जीतना आसान नहीं है।लेकिन कांग्रेस के लिए यह अच्छी बात है कि उप चुनाव वाली विधानसभा सीटों के क्षेत्रों में हाल ही हुए निकायों के चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है।जबकि बीजेपी को भीलवाड़ा जिले की गंगापुर सिटी नगरपालिका में मिली सफलता के अलावा उप चुनाव वाले इलाक़ों में सबसे बड़ा झटका राजसमन्द और उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा की भींडर नगरपालिकाओं में लगा हैं।
राजसमन्द में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी खेमे और भींडर में बीजेपी से अलग हो कर बने दल जनता सेना के संस्थापक पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने भाजपा को कड़ी शिकस्त दी है।अब क्योंकि प्रदेश में होने वाले चार उप चुनावों में से मेवाड़ की तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है, इसलिए इन चुनावों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं मेवाड़ के दिग्गज नेता गुलाब चन्द कटारिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी। तकनीकी रूप से और प्रशासनिक दृष्टि से भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा सीट अजमेर संभाग के अन्तर्गत आती है लेकिन परम्परागत रूप में इसे मेवाड़ अंचल का हिस्सा माना जाता है। उदयपुर संभाग के डॉ.सी.पी.जोशी भी भीलवाड़ा से सांसद निर्वाचित होकर ही केन्द्र में मन्त्री बने थे। सहाड़ा के दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी भी डॉ.सी.पी.जोशी के निकट थे। अब कांग्रेस यहाँ किसी ब्राह्मण नेता को फिर से मौक़ा देगी या अन्य किसी जाति को प्रतिनिधित्व देंगी यह देखना रोचक होगा।
कांग्रेस पार्टी सहाड़ा, सुजानगढ़, वल्लभनगर और राजसमंद विधानसभा सीटों को हर हाल में जीतना चाहेंगी। विशेष कर राजसमन्द सीट को जहां अभी निकाय चुनाव में उसे अच्छी सफलता मिली है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि यहाँ से पार्टी मुख्यमंत्री गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी चुनाव लड़ा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी और गहलोत के रिश्ते पिछलें विधानसभा चुनावों के वक्त से अच्छे है और जोधपुर में वैभव गहलोत के केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने सांसद का चुनाव हारने के बाद उन्हें राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाने में भी उनकी भूमिका अहम रही ।अब यदि कांग्रेस राजसमन्द सहित चारों उप चुनावों में विजयी रही तो कांग्रेस को विधानसभा में एक अतिरिक्त सीट हासिल करने में सफलता मिल सकती है। भाजपा के कब्जे वाली राजसमन्द सीट पर कांग्रेस इस बार जीतने के इरादे से चुनाव लड़ना चाहती है।
इधर उदयपुर की भींडर नगरपालिका में रणधीर सिंह भींडर को मिली विजय ने निकट भविष्य में होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के कान खड़े कर दिए है। रणधीर सिंह भींडर प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के घोर विरोधी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निकट माने जाते है। चुनावों से पहलें वे सपरिवार वसुन्धरा राजे से मिलने धौलपुर पेलेस पहुँचें थे।नगरपालिका चुनाव में उन्हें मिली जीत ने उपचुनाव के संघर्ष को रोचक बना दिया है। भींडर और कटारिया गुट की लड़ाई का लाभ एक बार फिर से कांग्रेस उठाने का प्रयास करेगी लेकिन दिवंगत विधायक गजेन्द्र शक्तावत के सचिन पायलट ग्रूप के होने के कारण कांग्रेस को भी अंतर्कलह का खतरा कम नहीं है।
इन उप चुनावों में तीन सीटें सहाड़ा,राजसमन्द और वल्लभनगर सामान्य वर्ग और एक मात्र सीट सुजानगढ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।कांग्रेस को इस सीट पर विजय मिलने की उम्मीद है ,हालाँकि यहाँ के दिवंगत विधायक और गहलोत केबिनेट में मंत्री मास्टर भँवर लाल भी सचिन पायलट खेमें के ही थे इसलिए कांग्रेस के लिए यहाँ उम्मीदवार का चयन किसी अग्नि परीक्षा से कम नही होगा फिर यहाँ कांग्रेस के पास मास्टर भँवर लाल जैसा क़द्दावर नेता भी नहीं है। उनकी राजनैतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली सुपुत्री चूरु की पूर्व जिला प्रमुख डॉ.बनारसी भी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।चूरु जिला भाजपा के विधानसभा में उपनेता राजेन्द्र राठौड़ की कर्म स्थली है।इसे देखते हुए यहाँ चुनाव मुक़ाबला रोचक होगा।
कांग्रेस और भाजपा ने उप चुनावों के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने तों टिकट वितरण को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि परम्परा अनुसार नामों को पार्टी की केन्द्रीय चुनाव कमेटी ही अंतिम रूप देगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने विधानसभा के चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर पिछलें बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर उप चुनाव वाले क्षेत्रों के पर्यवेक्षक और प्रभारी मंत्रियों के साथ लंबी चर्चा की है ।प्रभारी मंत्रियों एवं पर्यवेक्षकों को इन क्षेत्रों के तत्काल दौरे शुरू करने और रणनीतिक रूप से सख्त हिदायतें दी गई हैं।यह कौशिश भी की जा रहीं है कि चुनाव आचार संहिता से पहले हर हाल में सभी क्षेत्रों में जनता के मांग के अनुसार कामकाज पूरे कर दिए जाएं। जिससे चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को सरकार से शिकायतें नहीं रहे।कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल भी जयपुर दौरें पर आ कर गए है।
इधर नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है ।राजे ने अपने दिल्ली प्रवास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह से मुलाकात की है। वे अन्य कई केन्द्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से भी मिलीं है। उन्होंने केन्द्रीय नेताओं से राजस्थान की राजनीति और राज्य में होने वाले उप चुनावों पर लम्बी चर्चा की हैं।इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया,प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया,उप नेता राजेन्द्र राठौड़ और प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी केन्द्रीय नेताओं से भेंट कर राजस्थान के राजनैतिक हालातों पर अपनी रिपोर्ट दी हैं।कोर समिति के सदस्यों की बैठक में भी उपचुनाव की रणनीति पर मन्थन हुआ है।
प्रदेश में हुए 90 शहरी निकायों के चुनावों ने संकेत दिया है कि विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई बहुत कड़ी होने वाली है। गहलोत सरकार और बीजेपी के लिए नतीजे 50-50 प्रतिशत रहें है हैं। यानी सरकार होने के बावजूद विधानसभा की चारों सीटों पर उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को जोर लगाना पड़ेगा और भाजपा को भी जीत आसान नहीं होगी ।भाजपा के लिए चिंता का विषय यह है कि वह जिस तरह से गहलोत सरकार को असफल बता रही थी, वैसा नतीजों में नजर नहीं आया। कांग्रेस को 20 जिलों के 90 शहरी स्थानीय निकायों के 3034 वार्डस में से 1197 वार्डों में विजय मिली हैं जबकि भाजपा को 1140 वार्डस में सफलता मिली है। विधानसभा उपचुनाव वाली चार सीटों में से मात्र एक शहर पर बीजेपी का कब्जा हुआ है। कांग्रेस को दो स्थानों जीत मिली है । चौथा शहर पूर्व विधायक रणधीरसिंह की जनता सेना के खाते में गया। उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों के इलाकों के चारों शहरी निकायों में 49.67 फीसदी वार्ड कांग्रेस ने जीते हैं जबकि बीजेपी ने 32.90 फीसदी वार्ड जीते है। कुल 155 वार्डों में से कांग्रेस 77 वार्ड और बीजेपी 51 वार्ड जीती है। निर्दलीयों और अन्य के खाते में 27 वार्ड गए हैं।भाजपा को सबसे ज्यादा राजसमंद निकाय की हार ने चौंकाया है। यह शहर दिवंगत भाजपा दिग्गज नेत्री और विधायक किरण माहेश्वरी का है। यहां सहानुभूति की लहर के बजाय पार्टी को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इस गढ़ को कांग्रेस ने छीन लिया है। सुजानगढ़ में फिर से कांग्रेस जीती है। शहरी चुनाव में जीत के जरिए उन्होंने अपना दावा और मजबूत कर दिया है। शहर के 45 वार्डों में से कांग्रेस ने आधे से ज्यादा 26 वार्ड जीते हैं। भाजपा 18 पर सिमट गई। एक वार्ड निर्दलीय के कब्जे में गया है। सहाड़ा विधानसभा सीट के अंतर्गत गंगापुर नगर पालिका को कांग्रेस ने गंवा दिया। यहां 25 में से भाजपा ने 13 जबकि कांग्रेस ने 12 वार्ड जीते हैं। यहां उलटफेर का अनुमान है। भींडर विधानसभा के उपचुनाव में कड़ा मुकाबला होगा। पायलट समर्थक विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत के निधन से खाली हुई विधानसभा सीट के लिए जनता सेना का दावेदार भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए मुश्किल खड़ी कर देगा।यहाँ संभवतः रणधीर सिंह भींडर फिर से चुनाव में अपना भाग्य आज़मायेंगे।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इन उपचुनावों में जो दल अपने अंतर्विरोधों से उबर कर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा चुनावों में उनकी विजय होगी। अब देखना यह है कि प्रदेश में कोरोना प्रबन्धन के लिए देश विदेश में तारीफ़ें बटोरने वाली प्रदेश सरकार अपने राजनीति के जादूगर माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सत्ता में होने के अवसर का लाभ उठायेंगीं अथवा भाजपा अपनी राजसमन्द की सीट को बचाते हुए और भी सीटों पर कब्जा करने में सफल हो पायेगी। राजनैतिक पण्डितों का मानना है कि वसुन्धरा राजे के सक्रिय हुए बिना पार्टी के लिए उप चुनावों को जीतना टेडी खीर होगा फिर केंद्र में चल रहें किसान आंदोलन की लपटें राजस्थान के मरुस्थल तक भी फैल रही है ।उसकी छाया भी उप चुनावों पर रहेगी ऐसा लगता है।विशेष कर चूरु जिले में जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आन्दोलन का झंडा उठा अपनी पुरानी पार्टी भाजपा के विरुद्ध बग़ावत कर दी है। बेनीवाल कांग्रेस के भी घोर विरोधी है।
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
अमित शाह से मिले 'रामायण' के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर
System Bets and Their Structure
'छोरी' के 5 साल: डर से आगे, नुसरत भरूचा की 'छोरी' ने हॉरर के जरिए उठाया एक गंभीर सामाजिक मुद्दा
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
दिल्ली की बीकॉम स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक, ऐसा रहा दिव्या खोसला कुमार का सफर
माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
राजा स्वरूप में बाबा महाकाल का भव्य शृंगार; त्रिशूल-त्रिपुंड और ड्रायफ्रूट से सजाया गया
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
26 नवंबर का पंचांग-द्वितीया तिथि पर साध्य योग का शुभ संयोग; जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और शुभ समय
पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक है तो सीरीज को परमिशन कैसे मिली? गजेंद्र चौहान ने उठाया सवाल
भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- 'यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था'
नवंबर के 5 दिन इन 5 राशियों के लिए
रह सकते हैं खास, नौकरी से लेकर कारोबार तक मिल सकती है खुशखबरी
राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक
जानें सभी 12 राशियों का हाल
'सही टाइम, सही लाइटिंग...', करिश्मा तन्ना ने बताया सोशल मीडिया कितना बदल गया
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
अंगद बेदी ने की पत्नी नेहा धूपिया की तारीफ, बोले-'मेरा पूरा परिवार उनकी एनर्जी पर चलता है'
अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर भीषण तूफान : 10 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द और 2,200 से ज्यादा लेट

NCR में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

मुंबई : अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के शो को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राशिफल 27 नवंबर: तुला की परेशानियां होंगी दूर, धनु को मिल सकता है मनपसंद जीवनसाथी
माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं'
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
'सही टाइम, सही लाइटिंग...', करिश्मा तन्ना ने बताया सोशल मीडिया कितना बदल गया
दिल्ली की बीकॉम स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक, ऐसा रहा दिव्या खोसला कुमार का सफर
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 27/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope