• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैंसर मुक्त समाज के लिए संकल्पबद्ध हो कर हो प्रयास - राज्यपाल

Committed efforts for a cancer-free society - Governor - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राज्यपाल कलराज मिश्र ने जन-जन में कैंसर रोग के आरंभिक लक्षणों के बारे में जागरूकता लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि कैंसर गंभीर बीमारी है परन्तु लाइलाज नहीं है। उन्होंने कैंसर मुक्त समाज के लिए संकल्पबद्ध होकर प्रयास किए जाने का आह्वान किया। राज्यपाल मिश्र ने भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय की ओर से ’कैंसर जांच आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरम्भिक अवस्था में समय रहते यदि कैंसर के बारे में पता चल जाए तो त्वरित इलाज प्रारम्भ हो सकता है और कैंसर से शत-प्रतिशत मुक्ति पाई जा सकती है, यह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी आदि के साथ समुचित दवा और परहेज के जरिए मरीजों में कैंसर को जड़ से समाप्त किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि आत्मबल मजबूत होने से रोग मुक्ति का रास्ता आसान हो जाता है इसलिए मरीजों की समझाइश और मनोपचार पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने रोगोपचार के साथ पारम्परिक भारतीय चिकित्सा विज्ञान से जुड़े ज्ञान का प्रसार करने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए यह जरूरी है कि हम अपने आहार-विहार पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा शास्त्रों में खान-पान के लिए बताई गई बातों के साथ- साथ योग, ध्यान और व्यायाम को यदि अपना लिया जाए तो गंभीर रोगों के पनपने की आशंका काफी कम हो जाती है ।
राज्यपाल मिश्र ने विशेष बस तैयार कर प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर कैंसर जागरूकता और जांच के लिए यह पहल करने पर चिकित्सालय के ट्रस्टी, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले लोगों को इलाज और जांच के लिए शहर आने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इस दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अभियान निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण साबित होगा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Committed efforts for a cancer-free society - Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor, cancer-free society, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved