• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉलेज प्रिंसिपल एवं अध्यापिका रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

College Principal and teacher take bribe - Jaipur News in Hindi

जयपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर मुख्यालय की टीम ने मंगलवार को उजास कॉलेज ऑफ एजुकेशन सांगानेर की प्रिंसिपल ललिता पवन एवं अध्यापिका लता शर्मा को 12 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी रामकिशन विश्नोई ने एसीबी में शिकायत दी थी कि उजास कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन सांगानेर में मैं BSTC प्रथम वर्ष का विद्यार्थी हूं एवं मेरी कॉलेज प्रिंसिपल एवं अध्यापिका मुझे मेरे परीक्षा प्रवेश पत्र एवं पूरे साल की उपस्थिति देने की एवज में मुझसे 61500 रुपए की रिश्वत की मांग कर रही हैं यह रिश्वत की राशि की मांग मेरे से मेरे दो भाई बहन की उपस्थिति एवं प्रवेश पत्र देने की एवज में हम से की जा रही है साथ ही परिवादी ने बताया कि पूर्व में मैंने इन्हें 43 हजार रुपए दे भी चुका हूं एवं शेष 18500 रूपय रिश्वत की राशि को लेकर मुझे परेशान किया जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह शेखावत के नेतृत्व में आज उक्त मांग का सत्यापन करवाकर उजास कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सांगानेर की प्रिंसिपल ललिता पवन एवं अध्यापिका लता शर्मा को 12 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-College Principal and teacher take bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ujas college of education, sanganer, acb arrested college principal and teacher, principal and teacher take bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved