• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, बताई समस्याएं, तुरंत हुआ समाधान

Citizens and BJP workers met with Colonel Rajyavardhan Rathore, presented their problems, and received immediate solutions - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के कुशल नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से झोटवाड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ ली है। पूरे झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के लिए 113 करोड़ रूपए धनराशि की मंजूरी मिलने की खुशी में झोटवाड़ा वासियों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधियों, नागरिकों और भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं ने बेहद खुशी व्यक्त करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का अभिनंदन किया और कहा कि इस राशि के अनुमोदन से सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिसकी क्षेत्र की जनता को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। जन सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सड़कों के निर्माण एवं विकास कार्य से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि झोटवाड़ा के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरा संकल्प है। यह सड़क निर्माण कार्य इस समूचे क्षेत्र को प्रगति की दिशा में और आगे ले जाएगा। मंगलवार को जनसुनवाई में बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी उनके आवास पर पहुंचे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उनसे काफी आत्मीयता से मुलाकात की, ध्यान से उनकी समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का वादा भी किया और कुछ समाधान तुरंत कर दिया। सभी उपस्थित नागरिकों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरधारीपुरा में सौंदर्यीकरण के साथ पंप हाउस का कार्य भी शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल जलभराव खत्म करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाना और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। इस पर लोक सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खुशी जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ताओं और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधि एवं समस्त प्रदेशवासियों ने प्रवासी राजस्थानी कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ हमेशा से ही जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए झोटवाड़ा समेत समस्त प्रदेश की समस्याएं जानने और उनके शीघ्र निपटान के लिए समस्त सम्माननीय नागरिकों से मुलाकात और सुखद संवाद कर समस्याओं का समाधान करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Citizens and BJP workers met with Colonel Rajyavardhan Rathore, presented their problems, and received immediate solutions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur colonel rajyavardhan rathore, jhotwara assembly constituency development, cabinet minister rajasthan government, ₹113 crore road projects approval, infrastructure momentum, residents gratitude, jhotwara road construction, public welfare initiatives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved