• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सरकार की सोच भावी पीढ़ी को मिले बेहतर भविष्य: अशोक गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार इस सोच के साथ काम कर रही है कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़कों के क्षेत्र में 70 साल में काफी काम हुआ है। आप सबके सहयोग से सरकार प्रदेश की तरक्की को और गति देगी। गहलोत शनिवार को स्वामी केशवानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वार्षिक उत्सव में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही पेश बजट में सभी वर्गों के उत्थान के लिए घोषणाएं की हैं। विशेषकर युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। हमारे फैसले से बदली तकनीकी शिक्षा की तस्वीर: मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल पहले राजस्थान के विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित अन्य प्रोफेशनल विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाते थे। यहां इन विषयों के लिए संस्थान नहीं होने से कई बच्चे वंचित रह जाते थे। मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पहले कार्यकाल में हमने मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर को अनुमति दी, जिससे प्रदेश में इंजीनियरिंग काॅलेज एवं विश्वविद्यालयों का जाल बिछ गया। हमारे इस फैसले से प्रदेश में तकनीकी शिक्षा की तस्वीर बदल गई। आज यहां के युवा इन संस्थानों में पढ़कर देश-दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Ashok Gehlot said, Government thinks future generations should have better future
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, jaipur, chief minister ashok gehlot, congress government, swami kesavanand institute of technology, technical education, social media propaganda, gehlot government budget, rajasthan budget 2020, rajaram meal, minister of state for technical education dr subhash garg, shuchi sharma, dr ramesh kumar pachar, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved