• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शौचालयों में सदुपयोग के लिए जनमानस की मानसिकता में बदलाव लाना होगा - राठौड़

Changes in the mindset of masses should be made for use in toilets: Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बनाये जा रहे प्रत्येक शौचालय का सदुपयोग हो इसके लिए जनमानस के आचरण और मानसिकता में बदलाव लाना होगा। राठौड़ गुरूवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज विकास संस्थान में भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छ मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के चयन में चुनौतीपूर्ण मुद्दों के तकनीकी समाधान के संबंध में स्वच्छ भारत हेकाथोन ‘‘ स्वच्छाथोन‘‘ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश को 2018 तक खुले शौच से मुक्त कराने के लक्ष्य हैं अबतक प्रदेश की 5 हजार 936 ग्राम पंचायतों को खुले शौच से मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की भौगोलिक पृष्ठभूमि को देखते हुए शौचालय निर्माण उपयोग और तकनीकी समाधान कैसे किया जाये इस पर चिन्तन किया जाये इस क्षेत्र में नवाचार करने वालों को पुरस्कार दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि वैस सर्वे वंचित 2 हजार ग्राम पंचायतों में स्वच्छ अभियान के तहत घरों में मनरेगा के माध्यम से शौचालय बनाये जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के मासिक धर्म के स्वच्छ प्रबन्धन के लिए सेन्टरी नेपकिन के क्षेत्र में नागौर जिले में नवाचार करने की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में आजीविका मिशन के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों को जोडने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी सस्ती दरों पर महिलाओं एवं स्कूली बालिकाओं को सेनटरी नेपकिन मिल सके। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिलों में 18 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा शौचालय बनाने के साथ हमें ऎसी नींव तैयार करें जिससे आनेवाली पीढ़ियों का उसका लाभ मिले। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक डॉ. आरूषि मलिक ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के 6 बिन्दुओं पर चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Changes in the mindset of masses should be made for use in toilets: Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rural development and panchayati raj minister rajendra rathod, rajasthan news, rajasthan hindi news, jaipur news, jaipur hindi news, ias dr aarushi malik, additional chief secretary sudarshan sethi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved