जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सैनी के निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने मदनलाल सैनी को श्रद्धांजलि दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि मदनलाल सैनीजी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट करके सैनी के निधन पर शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है l
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सैनी जमीन से जुड़े हुए राजनेता थे l वह हमेशा गरीब और किसान के हितेषी रहे और उनकी समस्याओं से हमेशा संघर्षरत रहे। विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भी स्वर्गीय सैनी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सांसद स्व मदन लाल सैनी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
राज्य पाल कल्याण सिंह ने राज्य सभा सासंद स्व. मदनलाल सैनी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
केंद्र ने उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों को नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की, यहां देखें
जीवन की जंग लड़ रहे लेखक सलमान रुश्दी वेंटिलेटर पर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में ग्रेनेड हमले में पुलिस का जवान शहीद
Daily Horoscope