राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन, PM-CM ने जताया शोक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 जून 2019, 7:47 PM (IST)

जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सैनी के निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई राजनीतिक दिग्गजों ने मदनलाल सैनी को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि मदनलाल सैनीजी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट करके सैनी के निधन पर शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है l

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सैनी जमीन से जुड़े हुए राजनेता थे l वह हमेशा गरीब और किसान के हितेषी रहे और उनकी समस्याओं से हमेशा संघर्षरत रहे। विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भी स्वर्गीय सैनी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सांसद स्व मदन लाल सैनी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

राज्य पाल कल्याण सिंह ने राज्य सभा सासंद स्व. मदनलाल सैनी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का जीवन परिचय

➡जन्म 13.7.1943
➡संघ स्वंयसेवक
➡शिक्षा- बीए एल एल बी
➡संघ मे तृतीय वर्ष शिक्षित
➡भारतीय मजदूर संघ में महामंत्री
➡भाजपा किसान मोर्चा में रा.महामंत्री
➡सरदार पटेल स्मारक मे प्रदेश संयोजक
➡भाजपा अनुशासन समिति मे चेयरमैन/सदस्य
➡1990मे गुढा से विधायक
➡झूंन्झूनू से 1991/1998लोकसभा चुनाव हारे
➡2008उदयपुरवाटी से विधानसभा हारे
➡मार्च 18 में राज्यसभा सदस्य
➡जून 18में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी