• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने कर दी राज्य सरकार के भ्रष्टाचार की पुष्टि : पायलट

BJP has confirmed the corruption of the state government: pilot - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भाजपा सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। पायलट ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में व्यक्ति से ज्यादा महत्व मुद्दों का होता है और जिन मुद्दों का भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने जिक्र किया है, उन्हें लंबे समय से कांग्रेस उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री व सरकार के संदर्भ में जो बातें कांग्रेस पार्टी अब तक बोलती आई है, उन्हीं मुद्दों को भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी ने सार्वजनिक किया है। उनका सरकार द्वारा जवाब दिया जाना आवश्यक है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने गत तीन साल में भाजपा राज में हुए खनन घोटाले, ललित गेट, गायों की मौत, बढ़ते अपराधों, महिला शोषण जैसे मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाकर सरकार को समय-समय पर कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को तिवाड़ी ने उठाकर भाजपा की जनविरोधी कार्यप्रणाली पर मुहर लगा दी है।
पायलट ने कहा कि भाजपा नेता ने वर्तमान भाजपा शासन में बढ़े भ्रष्टाचार और अराजकता की पोल खोल दी है। पायलट ने कहा कि तिवाड़ी द्वारा उठाए गए समस्त मुद्दों का जवाब सरकार को जनता के समक्ष पेश करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि तिवाड़ी ने समय-समय पर आशंका व्यक्त की है कि उन्हें उनकी स्पष्टवादिता का खमियाजा भुगतना पड़ सकता है, इसलिए आवश्यक है कि उन्हें सरकार सुरक्षा मुहैया करवाए, ताकि उनके प्रति दुर्भावना रखने वालों से उन्हें सुरक्षित किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP has confirmed the corruption of the state government: pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, congress state president, bjp, confirmed, corruption, state government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved