• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर, आमजन के लिए -वासुदेव देवनानी

Assembly is a temple of democracy, for the common man -Vasudev Devnani - Jaipur News in Hindi

अध्यक्ष देवनानी की पूर्व अध्यक्ष स्व व्यास को पुष्पाजंलि जयपुर, । राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामकिशोर व्यास को उनकी जंयती पर पुष्पा्जंलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह और विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय व्यास के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। देवनानी ने माथुर की कुशलक्षेम पूछी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी में गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद ओम माथुर के मानसरोवर स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। देवनानी ने माथुर को राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2024 - 25 की डायरी भी भेंट की।
देवनानी से आंध्र प्रदेश विधानसभा के मार्शल का दल मिला
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरुवार को यहां विधानसभा में आंध्र प्रदेश विधानसभा के मार्शल के दल ने मुलाकात की। देवनानी का आंध्र प्रदेश विधानसभा के चीफ मार्शल डी कौनडला रेडी ने दुपट्टा और तिरुपति बालाजी का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। राजस्थान विधानसभा के मार्शल संजय चौधरी ने आंध्र प्रदेश के मार्शल के दल को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कराया और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बी यूनाइट फाउंडेशन पोस्टर का विमोचन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को यहां विधानसभा में बी यूनाइट फाउंडेशन के पोस्टर का विमोचन किया। देवनानी ने संस्था के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देवनानी को संस्था के सदस्य बृजेश शर्मा, संजय पुरोहित, विक्रम भूकर, गुलशन चौधरी, सविता और प्रथम मिश्रा ने बताया की संस्था महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, जन जागृति और विकास हेतु कार्य करती है।

राजस्थान विधानसभा जनदर्शन
विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर, आमजन के लिए -वासुदेव देवनानी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि यह आमजन के लिए है । विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में राजनीतिक इतिहास की जानकारी का समावेश किया गया है। देवनानी ने अपील की है कि प्रदेशवासी इस संग्रहालय को देखें और आधुनिक तकनीक के माध्यम से इतिहास के ज्ञान को जाने।
देवनानी गुरुवार को विधानसभा में राजस्थान विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। रोटरी क्लब के सदस्यों ने राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को देखा और अपने अनुभव सुनाए।
देवनानी ने कहा कि राजस्थान को श्रेष्ठ प्रदेश बनाना है । इस कार्य के लिए सभी सहभागी बने। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का कार्य भी मानव सेवा का कार्य है। पीड़ित व वंचित वर्ग की सभी मिलजुल कर मदद करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly is a temple of democracy, for the common man -Vasudev Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, assembly, -vasudev devnani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved