• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम में कुल 163 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी

Appointment orders for 163 posts in Rajasthan Power Generation Corporation - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान राज्य के विद्युत उत्पादन निगम में मंत्रालयिक संवर्ग की सीधी भर्ती के तहत कनिष्ठ सहायक के 102 पदों तथा स्टेनोग्राफर के 45 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये हैं। इनके अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची से सहायक अभियन्ता (आई.टी.) के पद पर 1 अभ्यर्थी, लेखा अधिकारी के पद पर 3, सहायक कार्मिक अधिकारी के पद पर 1, कनिष्ठ अभियन्ता पद पर विभिन्न ब्रान्चों में 7 अभ्यर्थियों (कन्ट्रोल एण्ड इन्स्ट्रूमेन्टेषन-6 तथा फायर एण्ड सेफ्टी-1) एवं कनिष्ठ रसायनज्ञ के पद पर 4 अभ्यर्थियों के भी नियुक्ति आदेश जारी किये गये हैं। रा.वि.उ.नि. के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पी. रमेश ने बताया कि राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में कुल 163 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सम्बन्धित पाॅवर स्टेशन एवं कार्यालयों पर 28 फरवरी 2019 तक ज्वाइन करने हेतु निर्देशित किया गया है। नियुक्ति आदेश राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं तथा सभी चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है। पी. रमेश ने यह भी बताया कि राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में अभियन्ता संवर्ग के तहत कुल 1197 पदों तथा गैर तकनीकी अधिकारी एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 3220 पदों पर सीधी भर्ती हेतु राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम को नोडल कम्पनी बनाया गया था। उत्पादन निगम द्वारा सभी पदों पर आॅनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित करके आॅनलाइन पद्धति से सीधी भर्ती की गई है। सभी पदों का अन्तिम परिणाम सम्बन्धित निगमों को जारी किया गया तत्पष्चात् निगमों द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किये जा चुके है। उक्त सभी पदों की सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Appointment orders for 163 posts in Rajasthan Power Generation Corporation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan state power generation corporation, ias p ramesh, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved