• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालवीय नगर में आदर्श स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, महापौर और विधायक ने किया शुभारंभ

Adarsh ​​Sports Complex inaugurated in Malviya Nagar, Mayor and MLA inaugurated it - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे नवाचार के रूप में निर्मित आदर्श स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शनिवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ एवं नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उद्घाटन के उपरांत महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद पार्षदगणों के साथ बैडमिंटन खेलकर परिसर की खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लाइसेंस समिति अध्यक्ष रमेश सैनी, लक्ष्मण नूनिवाल सहित कई अन्य पार्षदगण, स्थानीय नागरिक व नगर निगम अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। डॉ. गुर्जर ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवाओं और नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे नगर निगम ग्रेटर का एक सराहनीय नवाचार बताते हुए भविष्य में और ऐसे कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की बात भी कही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adarsh ​​Sports Complex inaugurated in Malviya Nagar, Mayor and MLA inaugurated it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater, mla kalicharan saraf, mayor dr soumya gurjar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved