• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले 5 बीएलओ निलंबित

5 BLOs suspended for negligence in second special brief revision program of voter lists - Jaipur News in Hindi

- ईआरओ मालवीय नगर ने जारी किये निलंबन आदेश जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में जयपुर के मालवीय नगर रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी रामानंद शर्मा ने मतदान सूचियों के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 बीएलओ को निलंबित कर दिया है। ईआरओ मालवीय नगर शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अर्हता दिनांक 25 मई 2023 हेतु मतदाता सूचियों के त्रुटिरहित प्रकाशन, नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, आधार कार्ड को एपिक कार्ड से लिंक करवाने इत्यादि कार्यों हेतु वर्तमान में द्वितीय विशेष पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के बीएलओ भाग संख्या 6, 11, 12, 20 एवं 138 को घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य दिया गया था जिसमें विफल रहने एवं चुनाव संबंधी आदेशों की अवहेलना करने पर उक्त बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 BLOs suspended for negligence in second special brief revision program of voter lists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, upcoming assembly elections, malviya nagar registration officer, ramanand sharma, blo suspended, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved