• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का हुआ आयोजन

One day Rajasthan Gandhi Darshan Conference organized - Hanumangarh News in Hindi

-जिले से बड़ी संख्या में गांधी विचारकों और प्रचारकों ने लिया हिस्सा हनुमानगढ़। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शांति व अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित गांधी दर्शन एवं गांधी दर्शन पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाओ पर चर्चा करने के लिए एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि महेश जोशी रहे। वही मंच पर शांति व अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा व शासकीय सचिव नरेश ठकराल ,अध्यक्ष कुमार प्रशांत, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के निदेशक भीम शर्मा के अलावा ग़ांधी जी विचारक व प्रचारक मौजूद थे । सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस मौके आज चार संभागों के गांधी प्रचारको ने भाग लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने भाषण में कहा कि राजस्थान पहला राज्य हैं जिसने गांधी दर्शन के लिए शांति व अहिंसा विभाग बनाया हैं। राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओ को पंक्ति के आखरी व्यक्ति तक पहुचानी हैं। इस अवसर पर चार संभागों के संभागीय सम्मेलन में बीकानेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर के गांधीवादी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
जिले से यह रहे उपस्थित
जिला संयोजक श्रवण तंवर, नोहर ब्लाॅक संयोजक रघुवीर सुथार, पीलीबंगा ब्लाॅक संयोजक बलवीर सिंधू,भादरा ब्लाॅक विशाल गोस्वामी, टिब्बी ब्लॉक इमरान खान, हनुमानगढ़ ब्लाॅक संयोजक मनोज सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष बरोड़, सरपंच पुष्पा पडिहार, जगत जोशी, रोहिताश चोपड़ा, भागीरथ स्वामी, दर्शन मेघवाल, राकेश बावरी भगवान, जितेन्द्र लोहरा, हरदत सैनी, रूघाराम पडिहार, रघुवीर सेवदा, अनिल, प्रेम आदि गांधीवादी कार्यकर्ता ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One day Rajasthan Gandhi Darshan Conference organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, jaipur, rajasthan international center, department of peace and nonviolence, gandhi darshan, assembly speaker, cp joshi, mahesh joshi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved