• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग : पवन गोदारा

Administration on alert mode from the beginning, cooperate by following public advisory: Pawan Godara - Hanumangarh News in Hindi

-राज्य ओबीसी वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष ने घग्घर में बढ़ रहे पानी के मद्देनजर जिला कलक्टर से की मुलाकात हनुमानगढ़। घग्घर में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए राज्य ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पवन गोदारा ने जिले में पानी की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामात को जानने के लिए जिला कलक्टर रूक्मणि रियार से मुलाकात की । पवन गोदारा ने बताया कि राजकस्थान सरकार व प्रशासन पुरजोर कोशिश कर रहा है तथा सरकार शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर है । जिला कलक्टर सक्रियता के साथ स्वयं तटबंधों का लगातार निरीक्षण कर रही है तथा मौका स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं । इस अवसर पर उनके साथ सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल भी रहें। जिला कलक्टर ने बताया कि घग्घर में जिले में 24 हजार क्यूसेक से अधिक पानी प्रवाहित हो रहा है। जिनमें से 14 हजार से अधिक पानी सैम नाले में चलाया जा रहा है तथा 6 हजार से अधिक पानी नाली बेड के अंदर प्रवाहित किया जा रहा है । सभी अधिकारियों के समन्वय तथा अथक प्रयासों से डायवर्जन स्ट्रक्चर के सभी गेट खोल दिए गए हैं तथा उनमें से आईजीएनपी में 4 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डाइवर्ट हो रहा है ।
पवन गोदारा ने प्रशासन के प्रयासों कि प्रशंसा कि तथा उन्होंने जिला कलक्टर द्वारा किए जा रहे प्रयसों को सराहा ।गोदारा ने जिलेवासियों से अपील कि है की सभी सतर्क और सावधान रहें, प्रशासन द्वारा समय समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करें, निचले बहाव क्षेत्र को खाली कर पशुधन सहित राहत केंद्रों में शिफ्ट हो जाए । प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए चपे चपे पर खड़ा है, तथा कोई भी सूचना हो तो तुरंत जिला कंट्रोल रूम में बताए । गोदारा लगातार क्षेत्र में बने हुए है तथा परिस्थियों पर नजर बनाए हुए है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administration on alert mode from the beginning, cooperate by following public advisory: Pawan Godara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, state obc finance, development commission chairman, minister of state, pawan godara, district collector, rukmani riar, ghagghar river, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved