• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीएम ने की राजनीतिक दलों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक

ADM held meeting with political parties regarding model code of conduct - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले मे मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त को कर दिया गया था एवं अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाना था। इसी सिलसिले में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें राजनेतिक दलों के प्रतिनिधि, अधिकारी और निर्वाचन शाखा के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 13 लाख 88 हजार मतदाता पंजीकृत है। जिनमें से लगभग 7 लाख 26 हजार पुरुष मतदाता और 6 लख 62 हजार महिलाए मतदाता, 31 ट्रांसजेंडर मतदाता, 16 हजार 724 दिव्यांग मतदाता, 25 हजार 116 मतदाता 80 वर्ष से अधिक तथा 379 मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र के पंजीकृत मतदाता हैं। जिले में 2527 सर्विस इलेक्ट्रोल, 623 नव विवाहिता मतदाता पंजीकृत है, 18 से 19 आयु वर्ग के 50 हजार 749 युवाओं को मतदाता सूचियों में जोड़ा गया है । कपिल कुमार यादव ने बताया कि जिले में 1286 पोलिंग बूथ है। जिले में पोलिंग बूथ के अनुसार औसत 1072 मतदाता प्रति मतदान केंद्र पंजीकृत है। जिले के 646 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जो कि जिले के कुल मतदान केंद्रों का 50 फीसदी है। इसके अतिरिक्त इस बार 40 मतदान केंद्रों को युवाओं, 40 मतदान केंद्रों को महिलाओं, 5 मतदान केंद्रों को दिव्यांगजनों तथा 5 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है।
बैठक में बताया कि जिले में सुरक्षा की दृष्टि से 24 चेक पोस्ट बनाई गई है। विधानसभा चुनाव के अंतर्गत कोई भी उम्मीदवार 40 लाख की सीमा से अधिक व्यय नहीं कर सकेगा। विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों कि जनसभाओं, वाहनों, चाय, विज्ञापन आदि खर्चों को इसमें शामिल किया जाएगा। पोलिंग बूथ के 200 मीटर दायरे में किसी भी राजनीतिक दल के वाहनों, पोस्टरों, झंडो व कार्यालयों कि स्थापना पर रोक रहेगी। बैठक में निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्लीकेशन यथा सुविधा एप, सी विजील एप्प इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADM held meeting with political parties regarding model code of conduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, voter lists, brief revision program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved