• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20 परिवेदनाएं आईं, 8 का मौके पर ही किया निस्तारण

20 complaints came in the district level public hearing, 8 were resolved on the spot - Hanumangarh News in Hindi

-जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में सुनी परिवेदनाएं हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रत्येक महीने के तीसरे गुरुवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस बार कुल 20 परिवेदनाएं आईं, जिनमें से 8 का जिला कलेक्टर ने मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य परिवेदनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण निर्धारित अवधि में निस्तारित करें अन्यथा प्रकरण उच्च अधिकारियों को एस्केलेट हो जाते हैं। एक परिवादी द्वारा दर्ज प्रकरण में ज्ञानसिंह कॉलोनी और सहारण कॉलोनी का नगरपरिषद के अधिकारियों को मौका निरीक्षण करने और फोटोग्राफ सहित मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एक अन्य परिवादी द्वारा दर्ज प्रकरण में पीलीबंगा के विभिन्न ईंट भट्टो द्वारा अवैध खुदाई कि शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें ईंट भट्टों पर तहसीलदार को कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को मिशन 2030 अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों के सुझाव, नाम व पते का संकलन किया जाना है। जिला कलेक्टर ने कहा कि 30 सितंबर से पहले मुख्यालय से कभी भी जिले के सुझाव के ऊपर बातचीत की जा सकती है।
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर सहित, ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा,एडीएम कपिल कुमार यादव, प्रधान निकूराम, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, एडिशनल एसपी बी एल मीणा, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, पीएचईडी एसई राममूर्ति चौधरी, सांख्यिकी विभाग सहायक निदेशक विनोद गोदारा, उद्योग विभाग सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, सीएमएचओ ओपी चाहर, सहायक निदेशक विक्रम सिंह, अल्पसंख्यक अधिकारी अक्षित बिश्नोई समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-20 complaints came in the district level public hearing, 8 were resolved on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, district collector, rukmani riar, public hearing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved