• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश निरंतर आगे बढ़ रहा है हम सबको ओर अधिक समन्वित प्रयास करने होंगे : हरिभाऊ बागडे

The country is constantly moving forward, we all have to make more coordinated efforts: Haribhau Bagde - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को अपनी दो दिवसीय दौरे पर मध्याह्न को डूंगरपुर पहुंचे । सर्किट हाउस में जिला कलक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी भी मौजूद रहे। सब्जी संग्रहण वाहन को दिखाई हरी झंडी: राज्यपाल बागडे ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्थान राजीविका के अन्तर्गत एकीकृत कृषि क्लस्टर (आईएफसी) परियोजना डूंगरपुर ब्लॉक की माँ महिला क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन द्वारा क्रियान्वित एकीकृत कृषि क्लस्टर (आईएफसी) परियोजना के तहत सब्जी संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राजीविका प्रबंधक ने बताया कि यह एक समग्र ग्रामीण विकास पहल है जिसका उद्देश्य कृषि और पशुपालन गतिविधियों को समन्वित तरीके से बढ़ावा देना है। यह परियोजना वर्ष 2022 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (आरजीएवीपी) के अंतर्गत डूंगरपुर ब्लॉक में शुरू की गई थी, जिसे माँ महिला क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए चुने गए गाँव हैं छेला, खेड़वाड़ा, मनात फला और टाड़ी ओबरी परियोजना के अंतर्गत कुल 600 परिवारों को शामिल किया गया है।जिसमें समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया गया है।वर्तमान में 20 से अधिक महिला उद्यमी डूंगरपुर बाजार में प्रतिदिन सब्जियाँ बेच रही हैं, जिससे उनकी आय और उद्यमिता कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन समूहों की महिलाओं को बाजार में सब्जी विक्रय के दृष्टि से वाहन का शुभारंभ किया गया है।
पांच दिव्यांगजन को मस्कुलर डिस्ट्रोफी
इसके पश्चात राज्यपाल बागड़े ने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से पांच दिव्यांगजन को मांसपेशीय दुर्विकास (मस्कुलर डिस्ट्रोफी) देकर किया राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में पीडि़तों को चलने की क्षमता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक पावर व्हील चेयर मस्कुलर डिस्ट्रोफी पीडित विशेष योग्यजनों को वितरित की जानी है।
वृक्षारोपण कर दिया हरियालो राजस्थान का संदेश
राज्यपाल ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अशोक वृक्ष एवं मौलसिरी का वृक्षारोपण कर सभी को ‘हरियालो राजस्थान’ का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The country is constantly moving forward, we all have to make more coordinated efforts: Haribhau Bagde
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, rajasthan, governor haribhau bagde, district collector, ankit kumar singh, superintendent of police monica sen, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved