• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनाः डूंगरपुर और बांसवाड़ा से 384 यात्री रामेश्वरम ओर मदुरै यात्रा के लिए रवाना

Senior Citizen Pilgrimage Scheme: 384 pilgrims from Dungarpur and Banswara left for Rameswaram and Madurai pilgrimage - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार को डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन रामेश्वरम ओर मदुरै तीर्थ के लिए रवाना हुई। स्पेशल ट्रेन में डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों के 384 तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक पटेल, समाजसेवी बंशीलाल कटारा, समाजसेवी प्रभु पंड्या विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन लगाई गई है जो पूरी वातानुकूलित है । रेल में साथ सभी यात्रियों की देखभाल के लिए एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो राजकीय कर्मचारियों को अनुदेशक और चिकित्सा सुविधा के लिए एक डॉक्टर और 2 नर्सिंग अधिकारी भी लगाये गये है, जो कि यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश व्यास यात्रा प्रबंधक ने किया। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग से अवन शर्मा, चंद्रवीर सिंह, अमर सिंह, दुर्गा ओर जगदीप शर्मा ने टिकट वितरण का कार्य संपादित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Senior Citizen Pilgrimage Scheme: 384 pilgrims from Dungarpur and Banswara left for Rameswaram and Madurai pilgrimage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, senior citizen pilgrimage scheme, district collector ankit kumar singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved