• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

District level role play and folk dance competition organized - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। गौरी शंकर उपाध्याय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 6 नई बस्ती डूंगरपुर में सोमवार को जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएमसी सदस्य श्यामलाल गर्ग ने की । स्वागत उद्बोधन संस्था प्रधान लता भट्ट द्वारा दिया गया । रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम महात्मा गांधी टाउन डूंगरपुर, द्वितीय स्थान महात्मा गांधी गैंजी, तृतीय देवेंद्र बालिका उमावि डूंगरपुर रहें। लोक नृत्य प्रतियोगिता में सुखदेव भाई आदर्श राउमावि पुनाली प्रथम, महात्मा गांधी टाउन द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान गौरी शंकर उपाध्याय उमावि डूंगरपुर रहे। कार्यक्रम में पंजीयन का कार्य नीलम सेवक तथा माया कटारा द्वारा किया गया । प्रभारी रंजीता भटेवरा द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया । कार्यक्रम में निर्णायक राजेंद्र भट्ट, धीरज टेलर, शीतल पंड्या, जिज्ञासा भगोरा, अनुराधा चौबीसा रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति बाला मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार भोइर्, राजेंद्र कुमार पांचाल, कला गमेती तथा अन्य विद्यालय से आये प्रतिभागियों और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level role play and folk dance competition organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, gauri shankar upadhyay government higher secondary school, role play and folk dance competition\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved