• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा उपचुनावः चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर रहेगी कड़ी नजर- व्यय प्रेक्षक

Assembly by-elections: Use of money power in elections will be closely monitored - Expenditure Observer - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी स्वप्रिल शरद बावकर गुरूवार को डूंगरपुर पहुंचे। व्यय प्रेक्षक बी. स्वप्रिल ने यहां सर्किट हाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन से जिले में उपचुनाव की तैयारियों और व्यय पर्यवेक्षण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने एकाउंट टीम के अधिकारियों की बैठक लेकर एफएसटी, एसएसटी और सीजर कार्रवाई के बारे मंे जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक बावकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चौरासी उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा उप चुनाव-2024 के संदर्भ में आमजन अपनी परिवेदना के लिए मोबाइल नंबर 8890159402 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सर्किट हाउस, डूंगरपुर के कमरा नंबर 103 में व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly by-elections: Use of money power in elections will be closely monitored - Expenditure Observer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, expenditure observer, by-election, chaurasi, irs swapril sharad bavkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved