• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गृह राज्यमंत्री ने खोह में कराए गए इंटर लॉक निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

The Minister of State for Home inaugurated the inter-lock construction work done in the cave - Deeg News in Hindi

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कराए गए इंटर लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। बेढ़म ने कहा कि नालियों में इंटरलॉक के निर्माण से पानी के बहाव को नियंत्रित किया जा सकेगा और नाली मजबूत और टिकाऊ रहेंगी। उन्होंने बताया कि आए दिन आम लोगों की शिकायत रहती थी कि नाली का पानी जमा होने के कारण दैनिक दिनचर्या बाधित होती है। छात्रों को विद्यालय जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया था। परंतु नालियों में इंटरलॉक के निर्माण से अब पानी का बहाव नियंत्रित होगा, जिससे नाली में पानी जमा नहीं होगा और गंदगी नहीं फैलेगी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सपना है कि प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाया जाए। ऐसे में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है और स्थानीय लोगों को साफ सुथरा वातावरण प्रदान करने में एक अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिल कर यह संकल्प ले कि अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से साफ-सफाई रखेंगे और स्वच्छता कर्मीयों की हर मुमकिन मदद करते हुए अपने जिले को सदैव हरा भरा रखेंगे।
उन्होंने कहा कि डीग जिले में विकास और पर्यटन की असीम संभावना है। इसके लिए सबसे जरूरी डीग शहर को स्वच्छ शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता की महती आवश्यकता है। अतः डीग शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि हमें व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर की निरन्तर उपलब्धता एवं उपयोगिता को बढ़ाना हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए पानी को इकठ्ठा न होने दें। पीने के पानी का समय- समय पर परीक्षण किया जाना चाहिए। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Minister of State for Home inaugurated the inter-lock construction work done in the cave
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar singh bedham, minister of state for home, cow husbandry, animal husbandry, dairy and fisheries, interlock construction, chief minister bhajanlal sharma, water flow control, drainage system, deeg, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved